फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   timely medication could have saved life of cop

समय से इलाज मिलता तो बच सकती थी सीओ की जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
timely medication could have saved life of cop
लखनऊ। हरदोई में तैनात डिप्टी एसपी नागेश कुमार मिश्रा रविवार को कोराना से जंग हार गए। उन्हें अगर समय से इलाज मिलता तो शायद उनकी जान न जाती। हरदोई में ड्यूटी के दौरान जब नागेश को कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए तो उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, लेकिन पांच दिनों तक उसकी रिपोर्ट ही नहीं आई। हरदोई में पूर्व में तैनात रहे त्रिगुण बिशेन जो अब डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के यहां स्टाफ अफसर हैं, उन्होंने उनसे संपर्क किया। बिशेन ने वहां के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से संपर्क कर उनके सैंपल की रिपोर्ट तलाश कराई, लेकिन सैंपल नहीं मिला। दिन प्रतिदिन नागेश की तबियत बिगड़ती ही जा रही थी। बिना कोरोना टेस्ट के कोई डॉक्टर हाथ लगाने को तैयार नहीं था। डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी के हस्तक्षेप के चलते पांच दिन बाद उनका दोबारा सैंपल लिया गया। जांच हुई और कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तब तक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ चु़की थी। उन्हें फौरन लखनऊ में पीजीआई में भर्ती कराया गया, लेकिन शायद तब तक कोराना का संक्रमण नागेश के शरीर में काफी अधिक फैल चुका था और उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed