{"_id":"5d5ac5848ebc3e89aa73d892","slug":"tigress-seen-with-cubs-in-kartiniya-ghat-in-bahrich-youth-take-a-snap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : कतर्नियाघाट में शावकों संग दिखी बाघिन, रास्ते से गुजर रहे शख्स ने खींची फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : कतर्नियाघाट में शावकों संग दिखी बाघिन, रास्ते से गुजर रहे शख्स ने खींची फोटो
Mon, 19 Aug 2019 09:36 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 19 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
शावकों संग दिखी बाघिन
- फोटो : amar ujala
बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज के कोठियाघाट पुल के पास गेरुआ नदी के तट पर एक बाघिन चार शावकों के साथ दिखाई पड़ी। इस दौरान नेपाल से बिछिया आ रहे एक युवक ने मोबाइल में यह तस्वीर कैद कर ली। तस्वीर में एक शावक पानी पीते हुए दिखाई देे रहा है, जबकि बाघिन उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आ रही है। कुछ दिन पूर्व भी नदी के तट पर एक बाघ की पानी पीते हुए तस्वीर कैद की गई थी।
नेपाल के बर्दिया अंतर्गत लालीबाजार निवासी रमेश चाई किराने की दुकान करते हैं। वह प्रतिदिन दुकान का सामान खरीदने के लिए बिछिया बाजार आते-जाते हैं। रविवार की दोपहर वह दुकान के लिए सामान खरीदने बिछिया बाजार आ रहे थे।
इस दौरान कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोठियाघाट पुल के पास गेरुआ नदी के तट पर एक बाघिन चार शावकों के साथ पानी पीने के लिए पहुंची दिखी। बाघिन के कुनबे को देखते ही रमेश सहम गए। हालांकि उन्होंने यह विहंगम दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

Trending Videos
तस्वीर में बाघिन नदी के तट पर सतर्क नजर आ रही है, जबकि उसके पीछे तीन शावक चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक शावक अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी में पानी पी रहा था। रमेश ने यह तस्वीर अमर उजाला से साझा करते हुए कहा कि काफी समय से वह आ-जा रहे थे, लेकिन पहली बार बाघिन के पूरे कुनबे को एक साथ देखने का मौका मिला है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही इसी जगह पर एक बाघ की पानी पीते हुए तस्वीर भी नेपाल के रायल बर्दिया से आए कुछ लोगों ने कैमरे में कैद की थी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही इसी जगह पर एक बाघ की पानी पीते हुए तस्वीर भी नेपाल के रायल बर्दिया से आए कुछ लोगों ने कैमरे में कैद की थी।