फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tigress hurts the kid

रेलवे गेट के पास डेरा जमाए बाघिन ने बच्चे पर किया हमला

Sun, 07 Jul 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
tigress hurts the kid
बहराइच। मवेशी चराकर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे पर रविवार को बिछिया में रेलवे गेट के पास बाघिन ने हमला कर दिया। सड़क से बच्चे को घसीटते हुए बाघिन जंगल में ले जा रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद उसे जख्मी हालत में ही छोड़कर करीब 15 मिनट तक बाघिन उसके पास ही बैठी रही। रेलवे के गेटमैनों और ग्रामीणों ने किसी तरह हांका लगाकर बाघिन को भगाया। इसके बाद बच्चे को पीएचसी सुजौली पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। वहां से परिवारीजन बच्चे को लेकर लखीमपुर जिला अस्पताल गए जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बिछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के गेट संख्या 97 पर स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट करीब एक सप्ताह से बाघ को देखा जा रहा था। इससे यहां बाघ की दहशत बनी हुई थी।
बाघिन भी दो शावकों के साथ कई बार देखी गई है। इसी बीच रविवार शाम चार बजे सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम नारायण टांड़ा कारीकोट निवासी अजय (12) पुत्र लल्लू मवेशियों को चराकर ग्रासलैंड से वापस लौट रहा था।
जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा। तभी बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल अजय मौके पर ही बेहोश हो गया। उसके सिर, गर्दन और कंधे पर गहरे जख्म हुए हैं।
जख्मी हालत में ही बाघिन उसे छोड़कर पास ही बैठ गई थी। करीब 15 मिनट तक बाघिन वहीं डटी रही। रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन निरंजन और गौतम के साथ भवानीपुर निवासी ननकऊ, लाल मोहम्मद, शब्बीर, शिवप्रसाद आदि ने हांका लगाकर बाघिन को जंगल की ओर भगाया।
हांका लगाने के दौरान पास के खेतों में काम कर रहीं तमाम महिलाएं भी एकत्र हो गई थीं। जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल अजय को उधर से गुजरे लखीमपुर के गोला हैदराबाद निवासी जावेद अहमद की कार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली भेजा।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम नारायण वर्मा ने बताया कि बाघिन के हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मगर पता चला कि परिवारीजन बालक को लेकर लखीमपुर जिला अस्पताल चले गए थे, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, वन दरोगा मयंक पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना किया। वनाधिकारियों के मुताबिक क्रॉसिंग के पास लगातार बाघिन का मूवमेंट मिल रहा है। घायल बच्चे को इलाज के लिए वनकर्मियों की निगरानी में भेजा गया है। प्रार्थनापत्र मिलने पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed