फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tigmanshu dhulia and ali fazal in amar ujala office.

बेटी ने कहा, हमेशा अडल्ट फिल्में बनाते हो इसलिए बनाई 'मिलन टॉकीज': तिग्मांशू धूलिया

Mon, 11 Mar 2019 06:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Mar 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
tigmanshu dhulia and ali fazal in amar ujala office.
फिल्म डायरेक्टर व एक्टर तिग्मांशू धूलिया - फोटो : amar ujala

फिल्म डायरेक्टर व एक्टर तिग्मांशू धूलिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'मिलन टॉकीज' के बारे में बताया कि यह इलाहाबाद के कुछ दोस्तों की कहानी है जो कि फिल्में बनाते हैं और चीटिंग गैंग चलाते हैं। फिल्म का मुख्य किरदार अन्नू मिश्रा है जिसकी दो मोहब्बत हैं- एक फिल्में और दूसरी उसकी माशूका। कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती हैं।

विज्ञापन


तिग्मांशू ने बताया कि अभी तक अपराध व राजनीति पर फिल्में बनाई और उनमें काम किया। बेटी ने कहा कि ऐसी फिल्म बनाइए जो कि 'ए' सर्टिफिकेट के साथ न हो तो मिलन टॉकीज बनाई।
विज्ञापन


हासिल, पान सिंह तोमर, बुलेट राजा और साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्में बनाने वाले तिग्मांशू ने कहा कि शूटिंग करने के लिहाज से लखनऊ सबसे अच्छे शहरों में है। इस समय की सरकार (योगी सरकार) सब्सिडी देकर फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित भी कर रही है। यही कारण है कि इस समय भी यहां दो-तीन फिल्मों की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरत है कि फिल्म इंडस्ट्री को मुंबई से शिफ्ट किया जाए क्योंकि मुंबई हिंदी भाषी शहर नहीं है। हमें शूटिंग के लिए एक पूरी यूनिट लेकर चलनी पड़ती है। अगर यहां पर ऐसा माहौल बने कि हमें लाइटमैन व आर्ट डायरेक्टर मिल जाएं तो यहां और भी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो सकेगी।

...इसलिए बन रही हैं ज्यादा बायोपिक

tigmanshu dhulia and ali fazal in amar ujala office.

तिग्मांशू धूलिया ने कहा कि आज का युवा अपनी मौज मस्ती में व्यस्त है। वह कैफे में बैठकर कॉफी पीता है। एक आरामदायक जिंदगी चाहता है। उसे बाहरी दुनिया में ज्यादा रुचि नहीं है। इसलिए बीते हुए कल के नायक पर्दे पर वापस लाने पड़ रहे हैं और बायोपिक बन रही है।

शहरों के नाम बदलना अच्छी बात नहीं
इलाहाबाद और फैजाबाद जैसे शहरों का नाम बदलने पर तिग्मांशू ने कहा कि ये अच्छी बात नहीं है। जरूरत है कि जो शहर हैं वहां शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी ढ़ाचा बेहतर किया जाए जिससे कि लोगों का जीवन स्तर सुधरे। नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला।

फिल्मी दुनिया में 10 साल बिताने पर ये बोले अली फजल

tigmanshu dhulia and ali fazal in amar ujala office.
एक्टर अली फजल - फोटो : amar ujala

मिलन टॉकीज फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर अली फजल फिल्मी दुनिया में 10 साल पूरे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का सब्जेक्ट यूथ से कनेक्ट करता है। मैं तिग्मांशू सर का फैन हूं और उनके साथ काम करना चाहता था तो जब मुझे फिल्म का ऑफर मिला मैंने तुरंत हां कर दी।

अली ने अपने अब तक के सफर पर कहा कि आज जो भी हूं उससे खुश हूं। मुंबई बहुत अच्छा शहर है। मुझे इसने काफी कुछ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed