लखनऊ में भारत- दक्षिण अफ्रीका वनडे: सात मार्च से शुरू होगी काउंटर पर टिकट बिक्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 मार्च को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए काउंटर पर टिकट सात मार्च को दोपहर दो बजे से बंटने शुरू हो जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर इकाना स्टेडियम के गेट नंबर दो पर टिकट ब्रिकी के तीन काउंटर बनाए जाएंगे। शहर में दो अन्य काउंटर बनाने के लिए मंथन जारी है।
बताते चले कि बीती 28 फरवरी को शाम पांच बजे से ऑनलाइन टिकट ब्रिकी शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत 1250 रुपए से लेकर 21000 रुपए तक के टिकट उपलब्ध हैं। जहां तक काउंटर पर मिलने वाले टिकटों का सवाल है तो यहां हर दर के टिकट रखे जाएंगे ताकि आमजन से लेकर उच्च वर्ग के शौकीन टिकट खरीद सकें।
इकाना स्टेडियम के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि काउंटर पर टिकट सात की दोपहर से बटने शुरू हो जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग से जुड़े क्रिकेट के शौकीन लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे का लुत्फ उठा सके। फिलहाल स्टेडियम में गेट नंबर दो पर टिकट का वितरण होगा, लेकिन हमारी कोशिश है कि पुराने शहर और मुख्य शहर में कम से कम एक-एक काउंटर होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन से एक-दो दिन के भीतर बातचीत के बाद कुछ फैसला लिया जाएगा।
टिकटों की दर (रुपए में)
जनरल स्टैंड
1250, 2000, 2500 और 4000
नॉर्थ पवेलियन
प्रेसीडेंशियल गैलरी- 5000
नार्थ डायरेक्टर्स लॉन- 9000
इकाना लाउंज- 20000
साउथ पवेलियन
प्रेसीडेंशियल गैलरी- 5000
कारपोरेट बाक्स- 21000
...पर इस बार नहीं होगी स्टूडेंट गैलरी
अधिकतर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छात्रों को मैच का लुत्फ उठाने देने के लिए स्टूडेंट गैलरी का प्रावधान होता है, लेकिन लखनऊ में होने वाले वनडे मुकाबले में इस बार यह सुविधा नहीं दी जाएगी।
हालांकि छह नवंबर 2018 को भारत और विंडीज के बीच हुए मुकाबले के दौरान स्टूडेंट गैलरी के नाम पर 500 रुपए प्रति के हिसाब एक हजार टिकट आरक्षित किए गए थे। हालांकि स्टेडियम प्रबंधन ने दावा किया है कि मैच का लुत्फ उठाने के लिए विशेष वर्ग से जुड़े शौकीनों के लिए खास व्यवस्था की जाएगी।