{"_id":"eb61bfd8ba91a2ca2c70dcb59f82ef50","slug":"ticket-price-increased-of-science-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, साइंस सिटी का कितना बढ़ा टिकट प्राइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, साइंस सिटी का कितना बढ़ा टिकट प्राइस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Jun 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल बाद आंचलिक विज्ञान नगरी के टिकटों की दरों में शनिवार को परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
परियोजना समायोजक ने बताया कि एक जून से साइंस सिटी में प्रवेश के लिए सामान्य दर्शकों को 20 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा।
जबकि 25 या उससे अधिक सामान्य दर्शकों के समूह के लिए 15 रुपये प्रति व्यक्ति, विद्यार्थी समूहों के लिए 10 रुपये और नगर पालिका के स्कूलों से आने वाले विद्यार्थियों के समूहों के लिए 5 रुपये टिकट रखा गया है।
सामान्य दर्शकों के लिए साइमैक्स का टिकट 50 रुपये, थ्रीडी शो 20 रुपये, तारामंडल शो व विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन का टिकट 10 रुपये रखा गया है। ऐसे ही सामान्य दर्शक समूहों के लिए टिकट दरें क्रमश: 15, 40, 15, 10, 10 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी समूहों के लिए प्रवेश, साइमैक्स, थ्रीडी, तारामंडल, विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन क्रमश: 10, 30, 10, 10, 10 रुपये और नगर पालिका संचालित स्कूलों के स्टूडेंट ग्रुपों के लिए 5, 15, 5, 5, 5 रुपये है।
विज्ञापन
पार्किंग की दरें दो पहिया वाहन के लिए 5 रुपये से बढ़ाकर 10 व चार पहिया के लिए 10 से 20 रुपये कर दी गई है।
परियोजना समायोजक ने बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों के लिए प्रवेश शुल्क में छूट दी गई है। बीपीएल कार्ड धारकों के लिए एंट्री टिकट की कीमत 5 रुपये तय की गई है। इसके लिए उन्हें अपना बीपीएल कार्ड गेट पर दिखाना होगा।
परियोजना समायोजक ने बताया कि बच्चों (3.4 फुट तक की ऊंचाई वाले), वर्दीधारी सुरक्षा बलों, अर्द्धसैनिक बल के जवानों, विकलांगों व आईकॉम के सदस्यों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।
हालांकि, साइमैक्स, थ्रीडी, तारामंडल व अन्य के लिए नियमानुसार ही भुगतान कर टिकट खरीदना पड़ेगा।