फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thugs robbed three people of 36 lakh in name of selling cars In Lucknow showing photos and fake papers

UP News: कारें बेचने के नाम पर ठगी... ठगों ने तीन लोगों से हड़पे 36 लाख; फोटो और फर्जी पेपर दिखाकर दिया झांसा

Mon, 30 Dec 2024 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 05:07 PM IST
सार

लखनऊ में कारें बेचने के नाम पर ठगों ने तीन लोगों से 36 लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। फोटो और फर्जी पेपर दिखाकर झांसा देते थे। 

विज्ञापन
thugs robbed three people of 36 lakh in name of selling cars In Lucknow showing photos and fake papers
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर के सत्यलोक कॉलोनी निवासी आकाश श्रीवास्तव ने दंपती समेत तीन लोगों पर कारें बेचने के नाम पर 36 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


आकाश के मुताबिक दो साल पहले उनकी मुलाकात कानपुर के चकेरी निवासी सौरभ शर्मा से हुई थी। सौरभ पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 12 स्थित अरावली एन्क्लेव में रहता था। सौरभ ने आकाश से उसकी तीन कारें बेचने की बात कही थी। 

विज्ञापन

रकम लेने के बाद भी कार नहीं बेची

झांसे में आने पर आकाश की मां सुमन, जीजा दिनेश और दोस्त अमित ने कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। तीनों कारों का सौदा 36.85 लाख में तय हुआ था। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए पीड़ितों को कार की फोटो और कूटरचित पेपर भी दिखाए। आकाश का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं बेची।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पिता ने गाली-गलौज किया

दबाव बनाने पर आरोपी की पत्नी ममता आकाश को अश्लीलता के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगी। पीड़ित जब सौरभ के फ्लैट पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। कानपुर पहुंचने पर आरोपी के पिता ने गाली-गलौज किया। इंस्पेक्टर पीजीआई के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed