फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thugs duped retired teacher mother of doctor of 18 lakh by keeping her under digital arrest In Lucknow

UP News: ठगों ने डॉक्टर की रिटायर्ड शिक्षिका मां को किया डिजिटल अरेस्ट, सात दिन करते रहे उत्पीड़न; ठगे 18 लाख

Sun, 17 Nov 2024 01:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 01:53 PM IST
सार

ठगों ने डॉक्टर की रिटायर्ड शिक्षिका मां को डिजिटल अरेस्ट किया। सात दिन तक उनका उत्पीड़न करते रहे। 18 लाख रुपये की ठगी की।

विज्ञापन
thugs duped retired teacher mother of doctor of 18 lakh by keeping her under digital arrest In Lucknow
डिजिटल अरेस्ट कर की ठगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नई घटना पीजीआई के पुराना कैंपस में रहने वाले डॉक्टर की बुजुर्ग मां के साथ हुई। मां को डिजिटल अरेस्ट कर मुंबई क्राइम ब्रांच व सीबीआई अधिकारी बन जालसाजों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने उनको सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगी का शिकार हुई बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षिका ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


हरियाणा के पंचकुला हरियाणा की रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका शिखा हलदर पीजीआई पुराना कैंपस निवासी डॉक्टर बेटे और बहू के साथ रहती है। उनके मुताबिक पांच नवंबर को सुबह 10 बजे उनके एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एसबीआई का कस्टमर का एजेंट बताया और शिखा के नाम से क्रेडिट कार्ड का फ्राड होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन

शिखा ने क्रेडिट कार्ड के प्रयोग से इंकार कर दिया। इसके बाद जालसाज ने मुंबई क्राइम ब्रांच का नाम लेते हुए पूछताछ किए जाने की बात कही। कुछ देर के बाद शिखा के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच कर्मी बताया। उसने बताया कि शिखा के नाम पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज है और उनके बैंक खातों की जांच होनी है।

विज्ञापन

धमका कर वसूले गए पीड़िता से रुपये

जालसाज ने इसके बाद शिखा को बताया कि अब आगे की जांच सीबीआई करेगी और फिर शिखा के पास एक दूसरे अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उसने मनी लॉड्रिंग के केस का आरोपी बताते हुए पूरे परिवार को जेल भेजने की जैसे तमाम धमकी दी। इसके बाद जालसाज ने शिखा को धमकाते हुए रुपये वसूलने शुरू किए और 12 नंबर तक अलग-अलग बैंक खाते में 18 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
 
विज्ञापन

वीडियो कॉल और चैट कर निगरानी करते रहे

पीड़िता ने बताया कि जालसाजों ने उनको डिजिटली अरेस्ट रखा। व्हाट्सएप कॉल के साथ ही अन्य गतिविधियों को जानने के लिए चैट और वीडियो कॉल भी करते थे। पीड़िता को आरोपियों ने इस कदर डरा दिया था कि उनको कुछ समझ में नहीं आया और जालसाज जैसा बताते गए वह वैसा करती गईं। 
 

जालसाजों ने पीएनबी से पांच नवंबर को पांच लाख रुपये एचडीएफसी के खाते में, 6 नवंबर को पांच लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक के खाते में, 8 नवंबर को चार लाख रुपये बंधन बैंक खाते में और 8 नवंबर को ही चार लाख रुपये बंधन बैंक के खाते में ट्रांसफर कराए।
 

एफडी तोड़ने की बात कहने पर बेटे को बताया

पीड़िता के मुताबिक पहले ठगों की बातों में आकर खातों में जमा सारा पैसा उनके बताए खाते में जमा कर दिया। बेटे ने कई बार उनको परेशान देखकर पूछा, लेकिन डर के चलते उन्होंने कुछ नहीं बताया। 
 

12 नवंबर को जालसाजों ने शिखा को व्हाट्सएप कॉल कर सभी एफडी तोड़कर खाते में जमा करने की बात कही, तो उनको कुछ शक हुआ। उन्होंने हिम्मत जुटाकर बेटे व बहु को सारी बात बताई तो पता चला कि उनके साथ ठगी गई गई है। 13 नवंबर को शिखा हलदर ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed