{"_id":"65ea10a379e40b7ffa054bb6","slug":"throw-bricks-and-stones-after-drinking-alcohol-in-the-restaurant-raebareli-news-c-101-1-slko1032-111701-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेस्टोरेंट में शराब पीकर चलाए ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेस्टोरेंट में शराब पीकर चलाए ईंट-पत्थर
Fri, 08 Mar 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। एक रेस्टोरेंट में बुधवार देर रात शराब पीकर युवकों ने डीजे बजाने के लेकर हंगामा किया। ईंट पत्थर चलाए। इससे रेस्टोरेंट मैनेजर समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस छह युवकों हिरासत में ले लिया।
बुधवार रात कस्बे के एक रेस्टोरेंट में छह युवक खाने के लिए गए थे। सभी युवक शराब के नशे में थे। युवक रेस्टोरेंट में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। होटल का मैनेजर अभय प्रताप शोर सुनकर मौके पर पहुंचा और सभी युवकों को रेस्टोरेंट के ऊपर वाले हाॅल में बैठाया। खाने के बाद युवकों ने डीजे बजाने की मांग की तो मैनेजर ने मना कर दिया।
इस पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिस पर होटल स्टॉफ ने युवकों को बाहर किया। सड़क पर पहुंचते ही शराबियों ने ईंट पत्थर चला दिए, जिससे होटल के मैनेजर समेत दो लोग घायल हो गए। होटल स्टॉफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि तीन युवक सरेनी, जबकि तीन युवक कानपुर के रहने वाले थे। रात भर पुलिस ने सभी को थाने में बैठाए रखा। सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कोई तहरीर नहीं दी गई।