फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three travellers died afetr falling from a train in Amethi.

Amethi: देर रात पद्मावत एक्सप्रेस से गिरे तीन युवक, दो की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 07 Sep 2022 06:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Sep 2022 06:43 PM IST
सार

पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से फुरसतगंज स्टेशन के पास गिरे तीन युवकों में शामिल मुन्ना का साला रामबरन भी उसके साथ था। तीनों के गिरने के बाद वह फुरसतगंज के पहले अचानक रुकी ट्रेन से नीचे उतरा और घटना की जानकारी किसी को दिए बिना सीधे अपने घर चला गया।

विज्ञापन
Three travellers died afetr falling from a train in Amethi.
घायल को उठाकर इलाज के लिए ले जाते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस से मंगलवार शाम तीन युवक जायस व फुरसतगंज के बीच तेंदुआ रेलवे क्रासिंग के पास नीचे गिर गए। तीनों रात भर करीब 12 घंटों तक ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़े रहे। बुधवार सुबह खेतों की ओर निकले लोगों ने ट्रैक के पास तीन युवकों को पड़ा देखा तो मामले की सूचना फुरसतगंज पुलिस व स्टेशन कर्मियों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें मौके पर दो युवक मृत व एक घायल मिला। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर संचालित पद्मावत एक्सप्रेस मंगलवार शाम अपने निर्धारित समय से प्रतापगढ़ से दिल्ली के लिए निकली थी। ट्रेन शाम करीब 6:35 बजे जायस रेलवे स्टेशन से आगे निकली तो फुरसतगंज रेलवे स्टेशन के पहले स्थित तेंदुआ रेलवे क्रासिंग के पास अनारक्षित डिब्बे में सवार तीन युवक अचानक नीचे गिर गए। बुधवार सुबह करीब सात बजे आसपास के गांवों के किसान खेतों की ओर से निकले तो उन्हें एक युवक ट्रैक के पास पड़ा दिखा। करीब जाने पर दोनों अन्य युवक भी झाड़ियों के पास पड़े मिले। एक साथ तीन युवकों को ट्रैक किनारे लहूलुहान पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तेंदुआ क्रासिंग के गेटमैन, फुरसतगंज पुलिस व फुरसतगंज रेलवे स्टेशन को दी।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह, एसएचओ रामराज कुशवाहा, आरपीएफ के उपनिरीक्षक अशोक यादव मौके पर पहुंचे तो तब जक दो युवक दम तोड़ चुके थे, एक गंभीर घायल अवस्था में था। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। सीएचसी में घायल ने अपना नाम अनिल बताया। उसने बताया कि वह रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाने के पूरे ठकुराईन गांव का रहने वाला है। अनिल ने बताया कि वह मृत दोनों अन्य युवकों को नहीं जानता। वह गौरीगंज से रायबरेली जा रहा था। सभी लोग ट्रेन की अनारक्षित बोगी के गेट पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि जायस रेलवे स्टेशन के बाद तेंदुआ के पास अचानक जोर का झटका लगा और वे सभी नीचे गिर पड़े। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने उनकी पहचान की कोशिश की। दोनों की जेब में प्रतापगढ़ से दिल्ली का अनारक्षित टिकट, आधार कार्ड तथा मोबाइल भी मिले। पुलिस के अनुसार मृत युवकों में से एक की पहचान प्रतापगढ़ लीलापुर पूरे नेवल गांव निवासी मुन्नालाल रजक (28 वर्ष) तथा दूसरे युवक की पहचान दिल्ली के बी2/301 राजकीय कॉलोनी गडोली विस्तार (मौजूदा पता प्रतापगढ़ के पट्टी थानाक्षेत्र के दाउदनगर निवासी) सोनू के रूप में हुई। दोनों मृतकों के परिवार को सूचित कर शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खुल गई रेलवे ट्रैक निगरानी की पोल
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेन से गिर कर तीन युवक रात भर ट्रैक के किनारे पड़े रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर गेट है। इस गेट पर गेटमैन की भी तैनाती है। ट्रेन की अंतिम बोगी में गार्ड को ट्रेन से युवकों के गिरने की जानकारी नहीं हुई। इस घटना ने रेल विभाग की ओर से चलने वाले ट्रैक निरीक्षण व निगरानी की भी पोल खोल दी। सवाल यह भी कि यदि एक युवक दो ट्रैक के बीच में पूरी रात पड़ा रहा तो रात में गुजरने वाली ट्रेनों के चालक ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी। अगर शाम से रात के बीच में जानकारी होती और घायल अस्पताल पहुंचा दिए जाते तो उनकी जान बच जाती।


साथ में था मुन्ना का साला, नहीं दी सूचना
बताया जाता है कि पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से फुरसतगंज स्टेशन के पास गिरे तीन युवकों में शामिल मुन्ना का साला रामबरन भी उसके साथ था। तीनों के गिरने के बाद वह फुरसतगंज के पहले अचानक रुकी ट्रेन से नीचे उतरा और घटना की जानकारी किसी को दिए बिना सीधे अपने घर चला गया। सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में आया है, मामले की जांच की जा रही है। प्रतापगढ़ के पूरे नेवल लीलापुर में बुधवार सुबह मुन्ना की मौत की सूचना पहुंची तो परिजनों के साथ ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मुन्ना इसके पहले मुंबई में टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। अंतू थाने के ईशीपुर टेकारी निवासी साले रामबरन से बात करने के बाद मंगलवार पहली बार नौकरी के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था। मुन्ना की मौत से पत्नी सुनीता व पुत्र शिवराज (12) क्रिस (10) का रो-रोकर बुरा हाल है। वो अपने माता-पिता से अलग रहता था, उस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed