फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three trains including Kashi Vishwanath canceled, rest delayed

Lucknow News: काशी विश्वनाथ समेत तीन ट्रेनें निरस्त, बाकी लेट

Thu, 05 Dec 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three trains including Kashi Vishwanath canceled, rest delayed
रायबरेली। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। यही वजह है कि गाड़ियों को निरस्त करना पड़ा। जिले के भीतर दौड़ने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें (शटल सेवाएं) पहले से ही रद्द चल रही है। बुधवार को काशी विश्वनाथ समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त कर दी गई, जिससे ये ट्रेनें नहीं आईं। वंदेभारत समेत कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



जिले के भीतर दौड़ने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें एक दिसंबर से तीन महीने के लिए निरस्त कर दी गई है, जिससे इन ट्रेनों का संचालन बंद है। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल निरस्त होने के कारण बुधवार को नहीं आईं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को कोहरे की वजह से अचानक रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से सफर करना पड़ा, लेकिन इसके लिए कई घंटों इंतजार किया। बुधवार को प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत 22 मिनट देर से आई। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल आधे-आधे घंटे विलंब से आई। मंगलवार देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ढाई घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ पौने दो घंटे, वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे और कानपुर-रायबरेली पैसेंजर पौन घंटे विलंब से पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कोहरे की वजह से काशी विश्वनाथ, जनता मेल और त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहने के कारण नहीं आईं। बाकी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।



मंडलीय अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन गुजरी

रायबरेली। उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडलीय अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन बुधवार को इस जिले से होकर गुजरी। इससे जिले के सभी रेलवे स्टेशनों और क्रॉसिंगों पर स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी सतर्क रहे। कुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने प्रयागराज में निरीक्षण किया।


इसीलिए मंडलीय अधिकारियों की टीम भी स्पेशल ट्रेन से वहां गए। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि मंडलीय रेलवे अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन लखनऊ से बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार होते हुए प्रयागराज गई। कोई अधिकारी रास्ते में किसी स्टेशन पर नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed