फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three thousand new streetlights will be installed in the city before Diwali.

Lucknow News: दीपावली से पहले शहर में लगेंगी तीन हजार नई स्ट्रीट लाइटें

Tue, 23 Sep 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Three thousand new streetlights will be installed in the city before Diwali.
नगर निगम लगाएगा  नई स्ट्रीट लाइटें।
लखनऊ। दीपावली से पहले नगर निगम शहर में तीन हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। इसके लिएर ऑर्डर जारी कर दिया गया है। तीन अक्तूबर तक लाइटें आ जाएंगी और चार से लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

बीते माह हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था कि हर वार्ड में दीपावली से पहले से 25-25 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसी तरह दीपावली के बाद भी इतनी ही लाइटें सभी 110 वार्डों में लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग ने लाइटें खरीद ली हैं। मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि लाइटों की आपूर्ति तीन अक्तूबर तक हो जाएगी। लाइटों को लगाने और उनकी मरम्मत के लिए 100 कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लाइटों की मरम्मत का सामान भी लिया जा रहा
मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि नई एलईडी लाइटों के अलावा जो लाइटें पुरानी लगी हैं, उनकी मरम्मत के लिए भी सामान लिया जा रहा है। इन लाइटों की मरम्मत दो महीने से नगर निगम खुद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस समय दुर्गापूजा को लेकर मंदिर, मेला स्थल वाले रूटों पर लाइटों की मरम्मत की जा रही है। नई लाइटें लगाने का काम 10 दिन में शुरू हो जाएगा।I
I- मनोज प्रभात, मुख्य अभियंता, मार्ग प्रकाश विभाग, नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article