{"_id":"67a109ab51a303d1320ec391","slug":"three-suspended-over-poor-progress-in-farmer-registry-three-warned-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109244-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति पर तीन निलंबित, तीन को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति पर तीन निलंबित, तीन को चेतावनी
Mon, 03 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाॅल में सोमवार फार्मर रजिस्ट्री व ई-खसरा कार्य की डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने समीक्षा की। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री में खराब प्रगति पर दो लेखपाल व एक टीएसी को निलंबित, दो लेखपालों व एक टीएसी को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही ई-खसरा पड़ताल में खराब प्रगति पर एक लेखपाल को निलंबित, तीन लेखपाल व दो सर्वेयर को चेतावनी जारी करने, एक लेखपाल व एक टीएसी का वेतन बाधित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस देने और चार पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
समीक्षा में धीमी प्रगति पर डीएम ने लेखपाल अंशिका जायसवाल व अभिषेक जायसवाल को चेतावनी जारी करने और लेखपाल उदय प्रताप व कृष्ण चंद्र मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। वहीं कृषि विभाग के टीएसी (तकनीकी सहायक) रविंद्र पटेल को चेतावनी नोटिस व विवेक कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया। ई-खसरा पड़ताल कार्य की समीक्षा के दौरान खराब प्रगति पर संबंधित को दंडित करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि विभाग के टीएसी योगेंद्र कुमार वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। लेखपाल अवनीश अवस्थी, राम आधार वर्मा, गौरव व मनरेगा के सर्वेयर सरोज कुमारी और वीर कुमार को चेतावनी नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। जबकि लेखपाल रामदेव का 15 दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। लेखपाल सर्वेश सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
क्रॉप सर्वे में खराब प्रगति पर बलनपुर बसंतपुर के पंचायत सहायक दुर्गा प्रसाद, हेमपुर के ऐनुद्दीन खान, राजा वीरपुर के तिलकराम, रेहली विशुनपुर के मंसाराम, जानकी नगर के इंतजार अहमद, अमारे भरिया के अरविंद यादव, गौहनिया के कुलदीप आर्य, पचदेवरी माफी के दुर्गेश कुमार राय, दूबकला के हिमांशु को चेतावनी नोटिस जारी किया। साथ ही भिखारीपुर मसढ़ी के पंचायत सहायक विनय कुमार जायसवाल, भिटौरा रामसहाय के बृजेंद्र त्रिपाठी, जयचन्दपुर कटघरा के विनोद त्रिपाठी, शिवपुर बनकट के राजन मिश्रा के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश देते हुए भी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को नियमित समीक्षा करने को कहा। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम इकौना ओम प्रकाश, जमुनहा एसके राय, डीपीआरओ नंदलाल, अपर जिला कृषि अधिकारी अश्वनी यादव सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी व पंचायत सहायक मौजूद रहे।