फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three suspects arrested for kidnapping and looting a youth

Lucknow News: युवक को अगवाकर लूटपाट में तीन संदिग्ध हिरासत में

Mon, 13 Jan 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three suspects arrested for kidnapping and looting a youth
युवक को अगवाकर लूटपाट में तीन संदिग्ध हिरासत में
लखनऊ। चिनहट के रहमानपुर में शुक्रवार देर रात सिद्धार्थनगर निवासी आदित्य सिंह को अगवा कर दो लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, पर वह नहीं आया।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्र बताते हैं कि अभी तक की जांच में वारदात के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस को एसयूवी सवार आरोपियों की कुछ फुटेज मिली हैं। इनकी मदद से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस पीड़ित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। बता दें कि आदित्य कुछ दिन पहले ही रहमानपुर में रहने आया था। शुक्रवार देर रात एसयूवी सवार छह लोग उसके घर में घुसकर उसे अगवा कर ले गए थे। मारपीट करते हुए रुपये लूट लिए थे और 25 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed