फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three roads to be built smart with Rs 100 crore

Lucknow News: 100 करोड़ से स्मार्ट बनाई जाएंगी तीन सड़कें

Sat, 20 Sep 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three roads to be built smart with Rs 100 crore
गोमतीनगर में खाली भूखंडों का एलडीए वीसी ने निरीक्षण किया।
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे फेज की सड़कों का काम अक्तूबर में शुरू होगा। इसमें 100 करोड़ रुपये खर्च कर तीन सड़कों को बनाया जाएगा। इनमें से दो सड़कें गोमती नगर और एक मोती महल लॉन के सामने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास करवाने के लिए शासन से सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन

इस योजना में नगर निगम पहली बार सात मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें बना रहा है। पहले नगर निगम इससे कम चौड़ी सड़कें बनाता था, जिनमें गली, मोहल्लों और कॉलोनियों की सड़कें शामिल होती थीं। इस योजना के तहत 12 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन




पहले फेज में सड़कों का काम धीमा

योजना के पहले फेज में सात सड़कें बनाने के लिए 186 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। बीते वर्ष दशहरे पर नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने इसका शिलान्यास किया था। उस समय कहा गया था कि डेढ़ साल में काम पूरा हो जाएगा। अब करीब एक साल बाद आधा काम बाकी है। यही रफ्तार रही तो काम पूरा होने में कम से कम एक साल का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






दूसरे चरण में ये सड़कें बनाई जाएंगी

0 मंडी परिषद कार्यालय के बगल से टेक्नो टावर के सामने तक, पिकप भवन के पीछे से डॉ. चंद्रा क्लीनिक तक, पीएनबी. ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के बगल से बस डिपो तक, आईजीपी चौराहे से मारुति शोरूम तक तथा एल्डिको एलिगेंस से डीएलएफ माईपैड होते हुए समिट बिल्डिंग तक की सड़क : लागत 62.24 करोड़ रुपये


0 महात्मा गांधी राणा प्रताप मार्ग (मोती महल मार्ग) तक व चिनहट द्वितीय वार्ड में सर्विस मार्ग, विशाल मेगा मार्ट से अवध बस स्टेशन तक : लागत 37.70 करोड़ रुपये

गोमतीनगर में खाली भूखंडों का एलडीए वीसी ने निरीक्षण किया।

गोमतीनगर में खाली भूखंडों का एलडीए वीसी ने निरीक्षण किया।

गोमतीनगर में खाली भूखंडों का एलडीए वीसी ने निरीक्षण किया।

गोमतीनगर में खाली भूखंडों का एलडीए वीसी ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed