फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three police man suspended for beating a man in mahanagar.

बाइक न खड़ी करवाने पर युवक को बुरी तरह पीटा, तीन निलंबित

Tue, 11 Apr 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
 three police man suspended for beating a man in mahanagar.
विवेक परिहार - फोटो : amar ujala

महानगर में रविवार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त बाइक खड़ी करने से इनकार करने पर मल्हार अपार्टमेंट के सचिव विवेक परिहार को दरोगा-सिपाहियों ने लात-घूसों से पीट दिया। पुलिस की दबंगई पर अपार्टमेंट के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


एएसपी ट्रांस गोमती दुर्गेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सोमवार सुबह मामले की जानकारी पाकर केंद्रीय मंत्री  ने एसएसपी मंजिल सैनी से मामले की जानकारी ली और मारपीट के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने महानगर कोतवाली के दरोगा दिनेश सिंह और कंट्रोलरूम की मूवर्स बाइक पर तैनात सिपाही इजहार व पंकज सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी ने बताया कि रविवार रात मल्हार अपार्टमेंट के पास एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया था। सूचना पाकर कंट्रोलरूम के सिपाही इजहार व पंकज सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद उसकी टूटी-फूटी बाइक मल्हार अपार्टमेंट में खड़ी करने के लिए ले गए। अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने सोसायटी के सचिव विवेक परिहार को बुलवा लिया।

दरोगा के आते ही शुरू हो गई हाथापाई-मारपीट

 three police man suspended for beating a man in mahanagar.

सिपाहियों का कहना था कि बाइक को थाना तक ले जाने के लिए क्रेन आने में वक्त लगेगा। तब तक इसे अपार्टमेंट के पार्किंग स्थल पर ही खड़ी कर लिया जाए। सिपाहियों ने सुबह बाइक थाना ले जाने के लिए कहा। हालांकि, विवेक परिहार इसके लिए तैयार नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि यह पुलिस केस है इसलिए बाइक खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिपाहियों ने फोन करके दरोगा दिनेश सिंह को बुला लिया। दरोगा के आने के बाद दोनों पक्ष में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।

पुलिसकर्मियों पर दबंगई और मारपीट का आरोप
पुलिसकर्मियों का कहना है कि विवेक परिहार ने गाली-गलौज व अभद्रता की। उन्होंने हद पार कर दी तो पुलिसकर्मियों ने पीट दिया। उधर, दरोगा-सिपाहियों पर दबंगई और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विवेक परिहार हंगामा करने लगे।

अपार्टमेंट के लोग एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस और शासन के आला अधिकारियों को फोन कर पुलिस की शिकायत की। अधिकारियों ने एसएएपी से संपर्क किया जिसके बाद एएसपी ट्रांस गोमती सहित अन्य पुलिस अधिकारी मल्हार अपार्टमेंट पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

केस कराने की धमकी देने पर अफसरों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

 three police man suspended for beating a man in mahanagar.

विवेक परिहार ने मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। रात को मामला रफा-दफा हो गया।

सुबह अपार्टमेंट के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को इस मामले की जानकारी दी। मंत्री एसएसपी को फोन किया जिसके बाद दरोगा दिनेश सिंह और सिपाही इजहार व पंकज सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed