फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people involved in making fake deeds arrested

Lucknow News: फर्जी बैनामा कराने में शामिल तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three people involved in making fake deeds arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
मोहनलालगंज। मृतक किसान की जगह फर्जी व्यक्ति को सब रजिस्ट्रार ऑफिस में खड़ाकर जमीन का फर्जी बैनामा करने क मामले में तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में किसान की बहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक उमेद खेड़ा निवासी महावीर का 10 वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। खुझौली गांव में उनकी लाखों की जमीन है, जिसकी उनके परिवार ने अब तक वरासत दर्ज नहीं कराई थी। इसका फायदा उठाकर मृतक महावीर के पौत्र सुनील कुमार ने उनका फर्जी आधार और जाली दस्तावेज तैयार कराकर 18 सितंबर 2025 को जमीन बेच दी। मामले की भनक लगने पर महावीर के बेटे की पत्नी फूलमती वरासत दर्ज कराने तहसील पहुंचीं तो फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस ने किसान के पौत्र व गांव के ही प्रकाश, रामलाल को सोमवार को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed