फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people died due to depression in Lucknow

UP: लखनऊ में डिप्रेशन से तीन ने दी जान, एक था प्यार में; दूसरा बेरोजगार, नैंसी ने न जाने क्यों लगाया फंदा

Fri, 15 Aug 2025 10:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 10:42 PM IST
सार

सरोजिनी नगर स्थित दरोगा खेड़ा निवासी विकास के भाई सूरज ने बताया कि गुरुवार रात भाई शराब के नशे में घर आया और सो गया था। अगले दिन सुबह जब मां मंजू भाई के कमरे में पहुंचीं तो वह उन्हें धोती के सहारे कुंडे के सहारे लटकता मिला। 

विज्ञापन
Three people died due to depression in Lucknow
तीन लोगों ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर में गुरुवार रात दरोगा खेड़ा निवासी वेल्डिंग कारीगर विकास गौतम (21) ने फंदा लगा लिया। उधर, गोमतीनगर स्थित विराम खंड एक निवासी रोहित चौधरी (34) और तालकटोरा के सोनापुरम की रहने वाली नैंसी वर्मा (24) ने खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
Trending Videos

सरोजिनी नगर स्थित दरोगा खेड़ा निवासी विकास के भाई सूरज ने बताया कि गुरुवार रात भाई शराब के नशे में घर आया और सो गया था। अगले दिन सुबह जब मां मंजू भाई के कमरे में पहुंचीं तो वह उन्हें धोती के सहारे कुंडे के सहारे लटकता मिला। भाई सूरज ने बताया कि विकास का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई ने विकास को बहन से दूर रहने की हिदायत दी थी। इस कारण भाई काफी डिप्रेशन में चल रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोमतीनगर के विराम खंड निवासी रोहित के पिता बृजमोहन चौधरी ने बताया कि बेटा बीते कुछ दिनों से बेरोजगारी के चलते डिप्रेशन में रह रहा था। सोमवार सुबह देर तक बेटे के ना उठने पर घर वाले जब उसे जगाने गए तो उन्हें रोहित चादर से पंखे के सहारे लटकता देखा। उधर, तालकटोरा स्थित सोनापुरम की रहने वाली नैंसी वर्मा (24) ने शुक्रवार दोपहर में घर में फंदा लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed