फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three new parking lots will be opened in Aminabad market within a month.

Lucknow News: अमीनाबाद बाजार में एक महीने में शुरू हो जाएंगी तीन नई पार्किंग

Sat, 22 Nov 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Three new parking lots will be opened in Aminabad market within a month.
अमीनाबाद में पार्किंग का जायजा लेते अ​धिकारी।
लखनऊ। अमीनाबाद बाजार में गाड़ियों की पार्किंग और जाम की समस्या दूर करने के लिए एक महीने के अंदर तीन नए स्थानों पर पार्किंग शुरू हो जाएगी। जहां करीब दो हजार दोपाहिया गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अमीनाबाद इलाके में चल रहे पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद शफीकुर्रहहान चचा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमीनाबाद में अभी सिर्फ झंडेवाला पार्क में बनी भूमिगत पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करने की सुविधा है, मगर इसकी क्षमता कम है। ऐसे में गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती हैं और जाम लगता है। इस कारण बाजार में और पार्किंग बनाने की मांग उठ रही थी। इसे देखते हुए एक महीने पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। इसके बाद अमीनाबाद के घंटाघर पार्क के पास खाली जमीन पर खुली पार्किंग बनाई जा रही है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने यहां का निरीक्षण किया और दो दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पार्किंग को जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


नई पार्किंग शुरू होने से होगी बहुत सहूलियत
पार्षद शफीकुर्रहमान चचा ने बताया कि घंटाघर के पास बन रही पार्किंग में करीब 1000 बाइक खड़ी हो जाएंगी। इसके अलावा रमाबुक डिपो और मान्यवर शोरूम के सामने झंडेवाला पार्क के बाहर जो खुली पार्किंग पहले चलती थी, उसे भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए वहां कब्जे भी हटाए गए। यहां करीब 600 दोपहिया गाड़ियां खड़ी हो जाएंगी। झंडेवाला पार्क के निकट बने रैन बसेरे के पास भी जमीन से कब्जा हटाया गया और यहां पार्किंग बनाई जा रही है। यहां करीब 400 दोपहिया गाड़ियां खड़ी होंगी। यह सभी खुली पार्किंग हैं। नगर आयुक्त ने पार्किंग तैयार हो जाने पर वहां बोर्ड भी लगाने को कहा है। इन पार्किंगों के शुरू हो जाने से बहुत राहत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed