{"_id":"693f23bb428de09ba0009196","slug":"three-nepali-teams-won-the-matches-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1517064-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेपाल की तीन टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेपाल की तीन टीमों ने जीते मुकाबले
Mon, 15 Dec 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
सीएमएस कानपुर रोड ग्राउंड में खेले गए मैच के दोरान शाॅट खेलते बल्लेबाज।
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल (कानपुर रोड) के तत्वावधान में खेली जा रही अंतरराष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग (आईएससीएल) के दूसरे दिन आठ लीग चरण के मुकाबले खेले गए। इसमें जिनमें तीन-तीन मैच सीएमएस कानपुर रोड स्टेडियम और स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड में खेले गए, जबकि दो मैच पार्थ स्टेडियम में हुए।
इसके अंतर्गत नेपाल से खेलने आई डीएवी राइनोज (डीएवी नेपाल), धांगधी ड्रीमर्स (एसपीए नेपाल) और ग्लोबल माइटी (जीबी स्कूल, नेपाल) ने जीत दर्ज की। सुबह के सत्र में पहला मैम्स एलाइट टाइगर्स (मैम्स, उत्तराखंड) और डीएवी राइनोज (डीएवी नेपाल) के बीच खेला गया। इसमें डीएवी नेपाल ने 125 रनों की जोरदार जीत दर्ज की। टीम से कप्तान दीपक डुमरे ने मात्र 47 गेदों पर आठ चौके और 15 छक्कों की मदद से 131 रनों की आतिशी पारी खेली।
दूसरे मुकाबले में धांगधी ड्रीमर्स (एसपीए नेपाल) ने आरसीए सुपरस्टार्स (श्रीलंका) को नौ विकेट से हराया। नेपाल की ओर से किरन धामी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तीसरे मैच में एस्टर नाइट (नोएडा) ने साउथ जोन टाइटंस (वेल्स तमिलनाडु) को सात विकेट से पराजित किया। एस्टर नोएडा के खिलाड़ी तेजिन्दर ने 53 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 69 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में बाल भवन लाॅयंस (दिल्ली) ने हैदराबादी नवाब (हैदराबाद) पर 78 रन से जीत दर्ज की।
पांचवें मुकाबले में ग्लोबल माइटी (जीबी स्कूल, नेपाल) ने ओवरबर्ग ईगल्स (दक्षिण अफ्रीका) को 37 रन से मात देते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। नेपाल के 160 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 123 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता के छठे मुकाबले में मेजबान सीएमएस स्टालियन (लखनऊ) ने सुपरजायंट्स (कोलकाता) पर 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की। स्टालियन के 125 रन के जवाब में सुपरजायंट्स की टीम 113 रन ही बना सकी। इसके अलावा लीग में दो मुकाबले फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए।