{"_id":"5e344fe48ebc3ebfe5620d84","slug":"three-member-of-pfi-arrested-for-provoking-violence-in-protest-of-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून: मदेयगंज चौकी में आग लगाने वाले पीएफआई के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून: मदेयगंज चौकी में आग लगाने वाले पीएफआई के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2020 09:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 19 दिसंबर के हिंसक प्रदर्शन की साजिश रचने वाले तीन दंगाइयों को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आये तीनों दंगाई पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय कार्यकर्ता है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, नागरिकता संशोधन कानून दिसंबर में संसद से पास किया गया। 19 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। हिंसा की शुरूआत हसनगंज थानाक्षेत्र के खदरा इलाके से हुई।
विज्ञापन
उपद्रवियों ने मदेयगंज पुलिस चौकी जला दी। वहीं, सरकारी व निजी वाहन में आग लगा दिया। साथ ही पुलिस टीम पर पथराव किया। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद व दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
ये हैं लखनऊ में भड़की हिंसा के गुनहगार, 112 उपद्रवियों को लिया गया हिरासत में, तस्वीरें
नामजद लोगों में खदरा का ओसामा सिद्दीकी, समद अनवर, इम्तियाज, मो. हासिम, मनोज खत्री, धर्मवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, मो. कलीम, अनूप, मो. कलीम, मुख्तार अहमद शामिल हैं।