फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three houses and 75 bighas of land fell victim to Rapti erosion

Lucknow News: राप्ती के कटान की भेंट चढ़े तीन घर व 75 बीघा खेत

Tue, 01 Oct 2024 07:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Three houses and 75 bighas of land fell victim to Rapti erosion
इकौना (श्रावस्ती)। जमुनहा के राप्ती बैराज पर भले ही नदी का जलस्तर खतरे के निशान 127.70. से 20 सेंटीमीटर नीचे आ गया हो, लेकिन इकौना क्षेत्र के गांवों में राप्ती नदी की विनाश लीला जारी है। राप्ती लैबुड़वा में पूर्व प्रधान सहित तीन ग्रामीणों के घरों को अपनी धारा में मिला चुकी है। वहीं भुतहा में भी नदी तेजी से कटान कर रही है। इसकी चपेट में आने से इन दोनों गांवों की करीब 75 बीघा कृषि भूमि फसल सहित नदी की धारा में विलीन हो चुकी है।
विज्ञापन


इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम इटवरिया के मजरा लैबुड़वा में राप्ती का कटान जारी है। नदी गांव निवासी पूर्व प्रधान कंधई लाल, अलखराम सहित तीन घरों को काट चुकी है। जो घर शेष बचा है उसमें भी दरार आ जाने के कारण ग्रामीण घर में रहने से घबरा रहे हैं। वहीं नदी गांव निवासी राघवराम, शिवकुमार, दिनेश कुमार, राकेश व देवेंद्र के घर को अपनी आगोश में लेने के लिए कटान कर रही है। दहशत में आए ग्रामीण स्वयं अपने हाथ अपना आशियाना उजाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं राप्ती मलौना खसियारी के मजरा भुतहा निवासी राम उजागर, दद्दू, गोपीलाल, नीबर, मिठाई लाल, सर्वजीत, बदलूराम, ननकू यादव, अजय यादव, परमजीत, इंद्रजीत, रघुनंदन, कोयले, विजय, जिलेदार, अजय, गोमती प्रसाद, बनवारी लाल, हवलदार, मतने आदि का करीब 75 बीघा खेत काट कर अपनी धारा में मिला चुकी है। अब राप्ती इनके घरों को काटने के लिए तेजी से कटान करते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed