{"_id":"5d697ed88ebc3e93d76c3036","slug":"three-hostels-of-lu-may-close-lucknow-news-lko4789817142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्रावास पर पड़ सकता है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्रावास पर पड़ सकता है ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हॉस्टलों में लग सकता है ताला
लविवि में स्ववित्तपोषित प्रणाली पर आधारित तीन कोर्सों के संचालन पर बैठक आज
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित प्रणाली पर संचालित तीन पाठ्यक्रमों पर ताला पड़ सकता है। इनका खर्च न निकलने और समस्या को देखते हुए विवि में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में इन विषयों के छात्रों को रहने के लिए बने छात्रावास केप्रोवोस्ट को बुलाया गया है। प्रोवोस्ट को छात्रावास की आय-व्यय का पूरा ब्योरा लेकर आने को कहा गया है। अगर इन छात्रावासों के संचालन में समस्या आती है और खर्च नहीं निकलता है तो फिर इनका संचालन बंद भी किया जा सकता है।
लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विवि के अन्य अधिकारी भी रहेंगे। विवि में भगिनी निवेदिता छात्रावास, कौटिल्य छात्रावास और मैनेजमेंट ब्वॉयज का संचालन सेल्फ फाइनेंस प्रणाली पर होता है। इन तीनों ही हॉस्टलों में करीब 50 कर्मचारी नियुक्त हैं। इनके वेतन और अन्य खर्च का भुगतान छात्रावास फीस से मिली आमदनी से ही किया जाता है। बताया जा रहा है कि विवि इनका खर्च नहीं निकाल पा रहा है। इस वजह से यहां के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।
बीरबल साहनी छात्रावास पड़ा हुआ है खाली
विवि एक तरफ तीन छात्रावास बंद करने की तैयारी कर रहा है वहीं दूसरी ओर पुराने परिसर के बीरबल साहनी छात्रावास का संचालन नहीं किया जा रहा है। विद्यार्थी इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन विवि यह छात्रावास आवंटित नहीं कर रहा है। यह छात्रावास हमेशा से शोधार्थियों को आवंटित किया जाता था।