{"_id":"62eed0006c88b678374a6f41","slug":"three-freinds-drowned-in-gomti-while-shooting-video-gw-reporters-news-lko643027252","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती में उतरकर वीडियो बना रहे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती में उतरकर वीडियो बना रहे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत
Sun, 07 Aug 2022 02:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:28 PM IST
सार
शनिवार को लखनऊ के मड़ियांव में रील बनाते हुए तीन युवक नदी में डूब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। उन्हें गोताखोरों की मदद से खोजा गया और ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
संदीप यादव, अमित बारी और सौरभ कनौजिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मडियांव के घैला पुल के पास गोमती में मोबाइल से रील (वीडियो) बनाते वक्त शनिवार को तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों को निकालकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव के मुताबिक फैजुल्लागंज में रहने वाले संदीप यादव (18), सौरभ कनौजिया (18) व अमित बारी (17) शाम साढे़ चार बजे छह और दोस्तों के साथ घैला पुल के पास गोमती में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में उतरकर रील बनाने लगे। इसी दौरान इनमें से एक पैर फिसलने पर पानी में समाने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे ने हाथ बढ़ाया तो वह भी डूब गया। वहीं, उसका हाथ पकड़ा तीसरा युवक भी पानी में समा गया। यह देख बाकी दोस्त तुरंत बाहर निकल गए। वहीं, घटना की सूचना पर एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव समेत मडियांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों का कुछ पता न लगने पर पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा। इनकी मदद से काफी देर बाद इन्हें तलाशकर नदी से निकाल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हालांकि, तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। एडीसीपी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवकों के परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, वे सभी नदी की तरफ भागे। वहां से जानकारी मिली कि तीनों को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया तो घरवाले वहां पहुंचे। यहां तीनों की मौत की खबर मिलने पर इसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन