{"_id":"63fee3acf4b6ee02a10dddca","slug":"three-died-in-an-accident-in-bahraich-victims-were-coming-from-gonda-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: तेज रफ्तार कार को डम्फर ने मारी टक्कर, हादसे में अधिवक्ता सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: तेज रफ्तार कार को डम्फर ने मारी टक्कर, हादसे में अधिवक्ता सहित तीन की मौत
Wed, 01 Mar 2023 11:03 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:03 AM IST
सार
बहराइच में हुए एक दर्दनाक हादसे में अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार का डम्फर ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार का एक दृश्य व मृतक अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह व आशीष जायसवाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होकर मंगलवार देर रात लौट रहे कार सवार लोगो को डम्फर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गोंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बहराइच करनैलगंज मार्ग पर जिला गोंडा के थाना कटरा के निद्दूरा जोगिन पुरवा के पास हुए हादसे में कार में सवार ग्राम सभा आदिल पुर थाना हुजूरपुर बहराइच के राघवेंद्र सिंह उर्फ बघेली (43) एडवोकेट व आशीष जायसवाल उर्फ लल्लन (40) निवासी भगड़वा बाजार थाना हुजूरपुर बहराइच व देवेंद्र सिंह (35) निवासी भगड़वा की कार अनियंत्रित होकर एक वाहन में जा घुसी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार में पीछे से किसी डम्फर ने टक्कर मारी थी जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है। क्षेत्र में मातम की स्थिति पैदा हो गई है जबकि कार सवार देवी भगत सिंह (38) निवासी बाघा जोत गढ़वा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच, रमाकांत विश्वकर्मा (45) वर्ष निवासी भगड़वा बाजार थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जिनको आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती किया गया। शेष तीनों मृतकों के शवों को थाना कटरा पुलिस ने कब्जे में लेकर गोंडा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।