{"_id":"62067557cddd33068f3dba1b","slug":"three-died-in-accidents-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो गंभीर
Fri, 11 Feb 2022 08:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:10 PM IST
सार
बहराइच के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र के थैलिया गांव के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एक मृतक की पहचान 30 वर्षीय आलम पुत्र सैमुलअदा निवासी चंपारन राज्य बिहार के रुप में हुई, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी ओर बहराइच-नानपारा हाईवे पर रिसिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 50 वर्षीय शकीना पत्नी इस्माइल की मौत हो गई, जबकि 26 वर्षीय नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन