{"_id":"649be1a4672f9814b50d50a7","slug":"three-died-along-with-on-child-in-dhanepur-thana-kshetra-in-gonda-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Wed, 28 Jun 2023 01:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:19 PM IST
सार
गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोहिला झील के पास हुए एक भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक नौ साल के बच्चे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के सोहिला झील के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद कार व बाइक को थाने ले आई है।
विज्ञापन
मोतीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बनकटा गांव का रहने वाला नीरज (30) बुधवार की सुबह दवा लेने के लिए बाइक से शहर जा रहा था। उसके साथ धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव के रहने वाले उसके फूफा मिश्रीलाल (45) व उनका मासूम नाती अक्षय उर्फ गुड्डू (09) भी बाइक पर सवार थे। वह तीनों गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोहिला झील के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - समान नागरिक संहिता और पसमांदा मुस्लिम बनेंगे बीजेपी के चुनावी हथियार, पीएम मोदी ने दिया एजेंडा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर रोक, आदेश जारी
इस हादसे में बाइक सवार मासूम अक्षय उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीरज व मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नीरज व मिश्रीलाल की सांसे चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, मगर अस्पताल ले जाते समय दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस कार व बाइक को थाने ले आई है। थानाध्यक्ष धानेपुर ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।