{"_id":"65a9ac5a15ef7419b00be219","slug":"three-detained-in-arun-murder-case-lucknow-news-c-13-lko1012-578179-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन संदिग्ध हिरासत में, आशनाई में हत्या का शक गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन संदिग्ध हिरासत में, आशनाई में हत्या का शक गहराया
विज्ञापन
लखनऊ। माल के थावर गांव के अरुण यादव हत्याकांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में उन पर शक गहराया है। वहीं, कुछ ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे आशनाई में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुबूत जुटा रही है।
थावर गांव निवासी अरुण यादव (26) मिठाई की दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान में अकेले थे। तभी दो युवक वहां पहुंच गए।अरुण जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनमें से एक ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी थी। अरुण की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आशनाई में हत्या किए जाने का शक है। कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को अरुण का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अरुण के सिर में दाहिने तरफ कान के पास .315 बोर का असलहा सटाकर गोली मारी गई, जो सिर में फंस गई। गोली लगने से अरुण कोमा में चले गए और शॉक एंड हेमरेज से मौत हो गई।