फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police recruitment exam schedule changed due to rain; exams for these two districts to be held at differen

यूपी: बारिश के चलते पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला कार्यक्रम, इन दो जिलों की परीक्षा अब दूसरे केंद्रों पर

Mon, 05 Oct 2026 07:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 05 Oct 2026 07:59 PM IST
सार

बारिश और परीक्षा मैदान में जलभराव के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम बदला गया है। गोरखपुर और आजमगढ़ के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र और तारीखों में बदलाव किया गया है। भर्ती बोर्ड संशोधित प्रवेश पत्र जारी करेगा। अभ्यर्थियों को नई तारीख, केंद्र और समय देखकर परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
UP: Police recruitment exam schedule changed due to rain; exams for these two districts to be held at differen
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और मैदान पर जलभराव के कारण यूपी पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के केंद्र और तारीख बदल दी गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गोरखपुर और आजमगढ़ केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में छह अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज में नौ अक्तूबर को होगी। सात अक्तूबर को होने वाली परीक्षा 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और आठ अक्तूबर की परीक्षा डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में नौ अक्तूबर को होगी। नौ अक्तूबर की परीक्षा 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में उसी दिन होगी।
विज्ञापन

 

गोरखपुर में 10 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में 10 अक्तूबर को होगी। इसी तरह 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में छह अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में 10 अक्तूबर को होगी।

सात अक्तूबर की परीक्षा डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ और आठ अक्तूबर की परीक्षा 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में 10 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। बोर्ड के मुताबिक, संशोधित एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed