{"_id":"5e1064298ebc3e87ac77313e","slug":"three-coach-light-metro-trains-will-run-soon-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में जल्द दौड़ेंगी तीन कोच वाली लाइट मेट्रो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में जल्द दौड़ेंगी तीन कोच वाली लाइट मेट्रो ट्रेनें
Sat, 04 Jan 2020 03:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jan 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान’ के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में तेज गति की परिवहन सेवा शुरू करने से संबंधित प्रस्तावों को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश के प्रमुख शहरों में लाइट मेट्रो रेल चलाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत गोरखपुर, वाराणसी, झांसी और प्रयागराज में लाइट मेट्रो रेल के संचालन को लेकर आवास विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सबसे पहले गोरखपुर में ‘लाइट रेल ट्रांजिट’ (एलआरटी) यानि लाइट मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक गोरखपुर में तीन कोच वाली लाइट मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
आवास विभाग और यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के समक्ष गोरखपुर में इस परियोजना का प्रेजेंटेशन दिखाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास ही मेट्रो का भी स्टेशन बनाने का सुझाव दिया ताकि मेट्रो से उतरकर ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाने में आसानी हो। शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तीन कोच की मेट्रो चलाने पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन
इसके अलाव मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वाराणसी में भी प्रस्तावित लाइट मेट्रो रेल परियोजना केसाथ ही आगरा व प्रयागराज समेत अन्य शहरों में भी इसी तरह की त्वरित यातायात सेवा के अन्य विकल्पों पर आधारित फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।