{"_id":"5f99d1f38ebc3e9b7a5bfd49","slug":"three-brothers-died-in-accident-lucknow-news-lko5475177198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में डिवाइडर पार कर कंटेनर से भिड़ी बोलेरो, तीन भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में डिवाइडर पार कर कंटेनर से भिड़ी बोलेरो, तीन भाइयों की मौत
Thu, 29 Oct 2020 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा में मंगलवार देर रात अचानक सामने आए जानवर से बचने के चक्कर में बोलेरो डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में दो सगे भाइयों अनवारुल हक (48) और अकबारुल हक (32) के अलावा चचेरे भाई मो. हलीम (32) की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, अनवारूल सउदी अरब से लौटा था। उसे लेने के लिए उसके भाई एयरपोर्ट गए थे। वापस आते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर आनंद कुमार शाही के मुताबिक, कौशांबी के गौरिया निवासी अनवारुल हक सउदी अरब में रहते हैं। मंगलवार को वे वहां से वापस आ रहे थे। अनवारुल को लेने उनका सगा भाई अकबारुल हक और चचेरा भाई हलीम अमौसी आए थे। गांव से ही उन्होंने एक बोलेरो बुक की थी। चालक वसीम के साथ सभी शाम को लखनऊ पहुंचे। देर रात फ्लाइट आने के बाद अनवारुल को लेकर वापस गांव जाने के लिए निकले।
विज्ञापन
दरोगाखेड़ा के पास बोलेरो के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। चालक ने उससे बचने के लिए स्टेयरिंग दूसरी दिशा में मोड़ा। इसी बीच रफ्तार बढ़ गई। बोलेरो डिवाइडर पार कर कानपुर की तरफ से आ रही कंटेनर में जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां अनवारुल, अकबारुल और हलीम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं वसीम का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, अनवारुल के परिवार में पत्नी शमां परवीन, बेटियां शना सिद्दीकी और आफरीन है। वहीं अकबारुल के परिवार में पत्नी शबनम, बेटा यूसुफ, बेटी हुमैरा, हलीम के घर में पत्नी किताबुन निशा, बेटे आसिफ, ईजान व बेटी चांदनी बानो हैं।