फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three boys attack on girl by blade and cut 50 times

शोहदों ने छात्रा को सरेराह रोककर ब्लेड से 50 कट मारे

Wed, 17 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
three boys attack on girl by blade and cut 50 times
00
विज्ञापन

फोटो का प्रयास किया जा रहा है। न मिलने पर कृपया प्रतीकात्मक चित्र का प्रयोग कर लें
छात्रा को रोका, ब्लेड से मारे 50 कट और भाग निकले
दुस्साहस : गाजीपुर के शक्तिनगर में मुंह ढंके तीन बाइक सवार शोहदों ने रोका, एक ने बोला हमला
हाथों व गले पर मारे कट, खून से लथपथ फैशन डिजाइनिंग की छात्रा के गिरते ही भाग निकले
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गाजीपुर इलाके के शक्तिनगर में बेखौफ तीन बाइक सवार शोहदों ने घर से अपने इंस्टीट्यूट जा रही फैशन डिजाइनिंग छात्रा को रास्ते में रोककर ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात सोमवार सुबह की है। छात्रा चीखती और गिड़गिड़ाती रही पर बदमाश हमले करते रहे। करीब सात मिनट तक वे हमला करते रहे। छात्रा के दोनों हाथों और गर्दन पर करीब 50 कट पाए गए हैं। खून से लथपथ छात्रा के जमीन पर गिरते ही तीनों भाग निकले।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता बहराइच में सरकारी कर्मचारी हैं। यहां छात्रा अपनी मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किराए के मकान में रहकर फैशन इंस्टीट्यूट से कोर्स कर रही है। सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे इंस्टीट्यूट जाने के लिए वह पैदल ही घर से निकली थी। छात्रा के पिता का कहना है कि वारदात को देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाश उसका इंतजार कर रहे थे या वारदात के लिए काफी देर से आसपास घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बदमाश काली रंग की बाइक पर थे जबकि एक कुछ दूर पैदल घूम रहा था। पैदल घूम रहे बदमाश ने ही छात्रा पर हमला किया। उन्होंने वारदात के लिए ऐसी जगह चुनी जहां सन्नाटा था। वारदात के बाद तीनों भाग निकले। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तरफ से केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खौफ के वो सात मिनट
छात्रा ने बताया कि तीनों ने उसे पकड़कर करीब सात मिनट तक ब्लेड से वार किए। वह चीखती-चिल्लाती और जान की दुहाई देती रही लेकिन तीनों पर असर नहीं पड़ा। वह उस पर वहशियों की तरह वार करता रहा। बाइक सवार साथियों ने रोककर भागने के लिए कहा, जिसके बाद उसने छात्रा को छोड़ा। किसी तरह छात्रा ने परिवारीजनों को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में है छात्रा
हमले के बाद से छात्रा इतनी दहशत में है कि मंगलवार को वह इंस्टीट्यूट नहीं गई। छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि वह बुरी तरह से सहमी हुई है। उनका कहना है कि वे दोबारा हमला कर सकते हैं। जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाएंगे, छात्रा को घर से बाहर नहीं भेजा जाएगा।
--------------
घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब निकला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो घटनास्थल पर स्थित एक घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा मिल गया। पुलिस ने मकान में रहने वालों से फुटेज के लिए संपर्क किया तो पता चला कि कैमरा कई दिन से खराब पड़ा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तीनों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों से खोजबीन की जा रही है।

एकतरफा प्रेम संबंध में हमले की आशंका
पुलिस और परिवारीजनों ने छात्रा पर हमले के पीछे एकतरफा प्यार पर हमला करने का शक है। हमले की वजह जानने के लिए पुलिस ने छात्रा से बातचीत की लेकिन वह कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस का कहना है कि छात्रा के इंस्टीट्यूट जाकर पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed