{"_id":"69c830945937b0685f0bcfa8","slug":"three-bike-riders-injured-in-collision-with-truck-lucknow-news-c-13-knp1002-1665506-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
Sun, 29 Mar 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। काकोरी स्थित अमौसी आउटर रिंग रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, चकौली गांव निवासी अरुण, भाई रोहन लोधी और गांव के रहने वाले विशाल लोधी के साथ बाइक से सिटी मॉल खटोला ड्यूटी के लिए जा रहे थे। चकौली से अमौसी आउटर रिंग रोड पर उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और खबर परिजनों को दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।