फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested in robbery

रुपये निकालो नहीं तो दुष्कर्म के आरोप में भिजवा दूंगी जेल

Sat, 04 Sep 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in robbery
चारबाग स्टेशन से मोहनलालगंज तक के लिए रात में ऑटो से सवारी तलाशते थे। रास्ते में सुनसान जगह सवारी से लूटपाट करते थे। विरोध पर गिरोह की मास्टरमाइंड महिला दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने की धमकी देती थी।
विज्ञापन

ऐसे एक गिरोह का खुलासा शुक्रवार को पीजीआई पुलिस ने किया। गिरोह की महिला, उसके पति के साथ एक और साथी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों में नगराम के हसनपुर कनेरी निवासी मंजू देवी, उसका पति अवधेश कुमार और दोस्त राजाजीपुरम निवासी यूनुस अली है। पुलिस ने ऑटो, बाइक, नकदी व मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को करीब दो बजे एक व्यक्ति ने कॉल कर मोबाइल व रुपये लूटने की सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया तो लोकेशन चारबाग स्टेशन पर मिली। पुलिस वहां पहुंची तो मंजू को देखते ही एक बार ठिठक गई।
फिर मंजू, अवधेश व यूनुस तीनों को हिरासत में लिया। थाने में हुई पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि एक महीने में 15 से 20 लोगों से लूट कर चुके हैं।
ऐसे अंजाम देते थे वारदात
पुलिस के मुताबिक, गिरोह रोज रात को चारबाग स्टेशन पहुंच जाता था। मंजू ऑटो में रहती थी जबकि अवधेश व यूनुस सवारियां तलाशते थे। गिरोह युवकों व पुरुषों सवारियों को निशाना बनाता था। चारबाग से पीजीआई, मोहनलालगंज इलाके में जाने वाली एक या दो सवारियों को ऑटो में बैठाते थे। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही मंजू छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर देती थी। इस पर ऑटो रोककर दोनों साथी उसकी पिटाई करने थे। छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने गए थे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने
पीजीआई पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले थाने पहुंचे अवधेश ने एक युवक पर पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मंजू ने उक्त युवक का मोबाइल नंबर भी दिया। आरोप था कि युवक उसे लेकर होटल में गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने होटल की पड़ताल की और सीसीटीवी खंगाले तो आरोप गलत मिला। पुलिस ने युवक से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed