फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested for stealing of paddy

सरकारी धान चोरी से बेचा, दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Mar 2021 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing of paddy
नगराम में किसानों से खरीदे गए सरकारी धान को चोरी से बेचने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को खरीद केंद्र समेसी पर हैंडलिंग ठेकेदार ने ट्रक पर धान लोड करवाया था।
विज्ञापन

लेकिन ट्रक चालक ने रास्ते में समेसी पावर हाउस के पास चोरी से 15 बोरी धान उतरवाकर एक किराना दुकानदार के हाथ बेच दिया।
इस बीच अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के माल समेत चालक, खलासी और दुकानदार को पकड़ा और थाने ले आई। क्रय केंद्र प्रभारी की तहरीर पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मो. अशरफ ने बताया कि समेसी स्थित सहकारी समिति गोदाम पर पीसीएफ का धान खरीद केंद्र संचालित था।
सरकारी आदेश के अनुसार, 28 फरवरी तक किसानों की धान उपज की खरीदारी की गई थी। समस्त खरीदा गया धान अनुबंधित राइस मिल भेजा जाना था।
हैंडलिंग ठेकेदार नरेंद्र मिश्रा ने ट्रक में 500 बोरी धान लोड कराया था। उन्नाव के हसनगंज थानांतर्गत शंकरपुर पुइया निवासी चालक जलील ट्रक को लेकर बृहस्पतिवार रात 11 बजे समेसी धान खरीद केंद्र से जबरौली स्थित श्रीलाल राइस मिल के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में विद्युत उपकेंद्र के पास किराना दुकान पर रुककर 15 बोरी धान उतारकर दुकानदार अभिषेक कुमार को बेच दिया। लेनदेन में हुए विवाद के दौरान पास में मौजूद कुछ लोगों को इसकी जानकारी हो गई।

किसी के द्वारा चोरी से हुई धान बिक्री की सूचना इंस्पेक्टर नगराम को दे दी गई। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर ने चालक जलील, हेल्पर राजोल और दुकानदार अभिषेक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर धान की बोरियां बरामद कर ट्रक कब्जे में ले लिया।
केंद्र प्रभारी शेरबहादुर की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed