{"_id":"6732170cbe51436a2b0d5f4a","slug":"threat-to-blow-up-ram-temple-with-bombs-talked-about-violence-on-16-17-november-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: 16-17 नवंबर को हिंसा होने की बात कही, एसपी बोले- हमारी सुरक्षा अभेद्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: 16-17 नवंबर को हिंसा होने की बात कही, एसपी बोले- हमारी सुरक्षा अभेद्य
Mon, 11 Nov 2024 08:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:09 PM IST
सार
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने एटीएस के जवानों व पुलिस बल के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन पथ व समूचे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पन्नू ने यह धमकी एक वीडियो जारी करते हुए दी है। आतंकी पन्नू ने कहा है कि 16-17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा होगी। इस धमकी भरे वीडियो की जानकारी मिलने के बाद अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है।
विज्ञापन
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने एटीएस के जवानों व पुलिस बल के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन पथ व समूचे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने कहा कि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। 24 घंटे पूरे परिसर की निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि वीडियो जारी होने का मामला संज्ञान में है। अयोध्या व रामजन्मभूमि की सुरक्षा पहले से ही सख्त है। फिर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
आईजी बोले, पूरी सतर्कता बरती जा रही है
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि आतंकी पन्नू की ओर से वीडियो बयान के माध्यम से धमकी की जानकारी मिली है। राम मंदिर और समूचे अयोध्या धाम में पहले से विशेष सुरक्षा और सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह के वीडियो बयान पहले भी जारी किए गए हैं, फिर भी ताजा वीडियो बयान जारी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से समीक्षा की जा रही है।