फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This time Chinhat and BKT will get the maximum loan

Lucknow News: इस बार सबसे ज्यादा चिनहट, बीकेटी को मिलेगा कर्ज

Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
This time Chinhat and BKT will get the maximum loan
लखनऊ। जिलेभर में इस वर्ष तय लक्ष्य के अनुसार सबसे ज्यादा ऋण चिनहट और बीकेटी के हिस्से में आने वाला है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने विभिन्न श्रेणियों में कर्ज की रकम तय की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के आठों ब्लॉकों में एमएसएमई के तहत कुल 45158.54 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जाना है। उद्यम श्रेणी में सबसे ज्यादा 14127.62 करोड़ रुपये का कर्ज चिनहट के हिस्से आएगा। औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यहां 13,213 लोगों को कर्ज बांटे जाएंगे। पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने वाली सेवाओं में भी चिनहट पहले पायदान पर है। यहां 540 लोगों को 91.69 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जाएगा।
विज्ञापन


खेती व कृषि उत्पाद में सबसे ज्यादा कर्ज बीकेटी को मिलने वाला है। फार्म क्रॉप लोन के तहत कुल 2058.94 करोड़ में से बीकेटी में 35202 लोगों को 439.85 करोड़ का कर्ज दिया जाएगा। क्रेडिट फार्म टर्म लोन के तहत जिले के लिए तय लक्ष्य 1195.53 करोड़ में से बीकेटी में 14,176 लोगों को 259.36 करोड़ का कर्ज दिया जाएगा। एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत कुल 276.62 करोड़ में से बीकेटी में 1080 लोगों को कुल 59.65 करोड़ का कर्ज बांटने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------

ब्लॉक- फार्म क्रॉप लोन- क्रेडिट फार्म टर्म लोन- एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर- एग्री एंसिलरी- एमएसएमई



बीकेटी- 439.85- 259.36- 59.65- 56.27 - 8601.35



चिनहट- 308.84- 180.47- 42.33- 91.69 - 14127.62



गोसाईगंज-- 187.18- 107.16- 25.13 - 44.40- 6798.26



काकोरी- 205.89- 118.44- 27.78 - 8.13- 121.42



माल- 131.02- 73.32- 17.19- 4.40 - 606.03



मलिहाबाद-215.25- 129.72- 29.10 - 7.79- 1091.6



मोहनलालगंज-262.05- 152.21- 34.39 - 11.52- 1714.46



सरोजनीनगर- 308.83- 174.84- 41.01- 70.51- 1098.48 आंकड़े करोड़ में....



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed