फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how the construction of Ram temple is taking place.

राम मंदिर की खास बात: एक साथ डेढ़ लाख श्रद्धालु कर सकेंगे परिक्रमा... और ये खूबी तो किसी मंदिर में नहीं

Tue, 18 Jul 2023 04:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Jul 2023 04:57 PM IST
सार

अयोध्या के राम मंदिर की परिक्रमा एक साथ डेढ़ लाख श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके अलावा मंदिर में एक खास बात और होगी जो कि भारत के किसी भी मंदिर में नहीं है।

विज्ञापन
This is how the construction of Ram temple is taking place.
- फोटो : नितिन श्रीवास्तव।

विस्तार

रामजन्मभूमि में राममंदिर का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंदिर का भूतल बनकर तैयार है, अब फर्श निर्माण की तैयारी चल रही है। राममंदिर में एक साथ डेढ़ लाख श्रद्धालु परिक्रमा कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर की परिधि में 800 मीटर लंबे परकोटे के साथ 200 मीटर लंबी टनल का भी निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


मंदिर के चारों ओर आठ एकड़ की परिधि में भूतल से 48 फीट ऊंचे परकोटे का भी निर्माण जारी है। यह मंदिर की सुरक्षा के लिहाज से अहम होगा। वहीं मंदिर की पूरब दिशा में 200 मीटर लंबे टनल का भी निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में 2009 वाला जादू फिर दोहराना चाहती है कांग्रेस, सूबे की 21 सीटों पर खास फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती : 19 हजार सीटों पर आरक्षण के मुद्दे पर अगली सुनवाई 26 जुलाई को


बताया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा मंदिर होगा, जिसके मुख्य द्वार के नीचे से होकर श्रद्धालु निकास द्वार तक पहुंचेंगे। सिंहद्वार से पहले गोपुरम का भी निर्माण कराया जाना है। गोपुरम परकोटे का प्रवेश द्वार होगा जबकि सिंहद्वार मंदिर का प्रवेश द्वार होगा। परकोटे से होकर मंदिर तक श्रद्धालुओं को आना होगा।

बताया गया कि प्रमुख अवसरों रामनवमी, सावन मेला, कार्तिक मेला आदि में राममंदिर में करीब एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में पूजा के दौरान जो दर्शनार्थी परिक्रमा करेंगे और परकोटे में जाएंगें उनके बीच कोई टकराव न हो इसके लिए टनल का निर्माण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सिंहद्वार से प्रवेश देते हुए भीड़ अधिक होने की स्थिति में इसी टनल से बाहर निकाला जाएगा।

कुबेर टीला के पास विकसित होगा कुंड
रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर के निकट कुंड के आकार का जलाशय भी बनाया जाना है। यह जलाशय मंदिर परकोटा के बाहर होगा। मंदिर के दक्षिण दिशा में कुबेर टीला के पास इसे विकसित किया जाएगा। यह जलाशय कितना लंबा-चौड़ा होगा, इसकी डिजाइन पर अभी मंथन चल रहा है। मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी जलाशय की डिजाइन तैयार करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed