{"_id":"65dec99b93c1ce3d990b084f","slug":"this-is-how-rajyasabha-election-will-effet-on-loksabha-election-2024-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: सात लोकसभा सीटों पर असर डालेंगे राज्यसभा चुनाव के नतीजे, जानें- किस तरह पड़ रहा है प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: सात लोकसभा सीटों पर असर डालेंगे राज्यसभा चुनाव के नतीजे, जानें- किस तरह पड़ रहा है प्रभाव
Wed, 28 Feb 2024 11:21 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:21 AM IST
सार
राज्यसभा चुनाव में सपा विधायकों के भाजपा के खेमे में जाने से सात लोकसभा सीटों पर असर पड़ सकता है। इन सीटों पर भाजपा को चुनावी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के सात विधायकों के झटके का असर लोकसभा चुनावों पर भी रहेगा। राज्यसभा चुनाव के नतीजों से प्रदेश की सात लोकसभा सीटों के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
सपा विधायक मनोज पांडेय रायबरेली के कद्दावर नेता हैं। भाजपा के लिए रायबरेली सीट जीतना चुनौती है। माना जा रहा है कि मनोज पांडेय के समर्थन से पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। अमेठी में राकेश प्रताप सिंह सपा के बड़े चेहरे हैं। राकेश के भाजपा को समर्थन करने से अमेठी में पार्टी को फायदा होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गठबंधन के बाद सपा-कांग्रेस को पहला बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के समीकरणों पर भी असर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सधी रणनीति और संगठन की ताकत ने पलटी बाजी, 10 दिन की मशक्कत से भाजपा को मिली एक और सीट
उधर, भाजपा ने इस बार अंबेडकरनगर सीट पर परचम फहराने की रणनीति बनाई है। बसपा सांसद रितेश पांडेय भाजपा में शामिल हो गए हैं, उनके पिता राकेश पांडेय का भाजपा को समर्थन मिलने से अब अंबेडकरनगर में चुनावी राह आसान हो सकती है।
वहीं अभय सिंह के भाजपा में आने से अयोध्या क्षेत्र में ठाकुर मतदाताओं का बिखराव रोकने में मदद मिलेगी। पूजा पाल का समर्थन मिलने से प्रयागराज में और विनोद चतुर्वेदी का समर्थन मिलने से जालौन में भाजपा को मदद मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि राज्यसभा में यूपी की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में मंगलवार को भाजपा ने सपा के सात विधायकों के वोट झटककर अपना आठवां प्रत्याशी भी जितवा लिया है। सपा के तीसरे प्रत्याशी पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन चुनाव हार गए। भाजपा ने आठ और सपा ने दो सीटें जीतीं। राजग की सहयोगी सुभासपा के एक विधायक ने भी सपा के पक्ष में मतदान किया।
राज्यसभा चुनाव में जीत मोदी पर विश्वास का परिणाम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के आठ प्रत्याशियों की जीत पर प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामना दी है। कहा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास का परिणाम है। यह डबल इंजन की भाजपा सरकार की जनसेवा व गरीब कल्याण की प्रभावशाली नीतियों की जीत है।