{"_id":"5e1450368ebc3e87fd1f1e75","slug":"this-is-how-priyanka-gandhi-vadra-preparing-for-panchayat-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने नए साल पर भेजे एक करोड़ से ज्यादा बधाई पोस्टकार्ड, पंचायत चुनाव है मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने नए साल पर भेजे एक करोड़ से ज्यादा बधाई पोस्टकार्ड, पंचायत चुनाव है मकसद
Tue, 07 Jan 2020 03:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jan 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नववर्ष के मौके पर गांव-गांव बधाई संदेश भेज रही हैं। उनकी ओर से पत्रकार, लेखक, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एक करोड़ से ज्यादा पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे हैं। इसके माध्यम से यूपी में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव के समीकरण साधने की खास कवायद भी की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद से प्रियंका लगातार लोगों से अधिकाधिक संवाद स्थापित कर रही हैं। इन दिनों गांव-गांव और शहर-शहर प्रियंका की पाती पहुंच रही है। पाती पाने वालों में संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं और वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कर्मचारी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मशविरा ले रही हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों का कहना है कि यूपी में पार्टी की सक्रियता का असर दिख रहा है। 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कार्ड के एक तरफ संविधान की प्रस्तावना और दूसरी तरफ बधाई संदेश
अब प्रियंका प्रदेश के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, पत्रकारों, लेखकों, महिला व छात्र नेताओं, कर्मचारियों, कवि और पार्टी पदाधिकारियों को खत के जरिए नए साल की मुबारकबाद भेज रही हैं। कार्ड के एक तरफ भारतीय संविधान की प्रस्तावना और दूसरी तरफ नए साल का बधाई संदेश है।