Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This Diwali, homes will be illuminated with indigenous, Moradabadi and Turkish lights.

Lucknow News: इस दिवाली स्वदेशी, मुरादाबादी व तुर्की लाइटों से जगमग होंगे घर

Sat, 11 Oct 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
This Diwali, homes will be illuminated with indigenous, Moradabadi and Turkish lights.
ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।
लखनऊ। इस त्योहार चाइनीज झालरों से नहीं, बल्कि, स्वदेशी, मुरादाबादी और तुर्की लाइटों से घर जगमगाएंगे। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में आयोजित मेगा ट्रेड फेयर में खास तकनीक से बनाई गई इन लाइटों को देखने और खरीदने वालों में गजब का उत्साह देखा गया। इन लाइटों की कीमत 1000 से 28 हजार रुपये तक की है। मुरादाबादी लैंप विक्रेता के अनुसार, स्टॉल से अलग-अलग तरह की सजावटी और इलेक्ट्रिक लैंप की खरीदारी हो रही है। सजावटी लाइट मोरक्को शैली के लालटेन की प्रतीत है।
विज्ञापन

यह लैंप अपने जटिल धातु और विशेष कारीगरी से तैयार की गई है। इस लैंप का उपयोग घर की सजावट, दिवाली और अन्य उत्सव में किया जाता है। खासतौर से होटलों व रेस्टोरेंट में भी यह लगाई जाती है। यह लाइट पीतल से बनाई गई है। यही वजह है कि इसकी डिजाइन और लाइटिंग अन्य से अलग बनाती है। इसकी कीमत 200 से लेकर 10 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


मेगा ट्रेड फेयर में तुर्की मोजेक झूमर और रंग-बिरंगी लाइटें भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हैं। तुर्की लाइट विक्रेता के अनुसार, ये लाइटें, झूमर तुर्की में हस्तनिर्मित है। अपनी खास डिजाइनों के साथ ही रंगीन कांच और दर्पण के टुकड़ों के उपयोग से बनने की वजह से अन्य लाइटों से अलग पहचान रखती हैं। यह झूमर लाइट पीतल, कांस्य और पाइरेक्स ग्लास जैसी सामग्री से बनाई गई है। विशेष धातु से निर्मित झूमर तुर्की लाइट के भागों को जंग लगने और रंग परिवर्तन से बचाने के लिए खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इन लाइटों की कीमत 28 हजार रुपये तक की है।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

ट्रेड फेयर में बिकतीं लाइटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed