ट्रेनिंग पूरी करने वाले 13 डीएसपी को मिली तैनाती, देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित 13 डीएसपी को विभिन्न जिलों में तैनात कर दिया है। इसके अलावा दो डीएसपी के पूर्व में हुए तबादले को संशोधित किया गया है और दो अन्य को भी स्थानांतरित किया गया है।
इनका तबादला संशोधित
सरकार ने सीएम सुरक्षा में भेजे गए डीएसपी नावेन्दु कुमार का तबादला संशोधित करते उन्हें एसटीएस लखनऊ के पद पर ही बनाए रखा गया है। इसी तरह नितिन कुमार सिंह का पुलिस भर्ती बोर्ड में किया गया तबादला संशोधित कर उन्हें 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात किया गया है।
इनके अलावा जिन दो अन्य डीएसपी का भी तबादला किया गया है, उनमें श्याम प्रकाश उपाध्याय को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से सीएम सुरक्षा और 32वीं वाहिनी पीएसी में तैनात नीता चंद्रा को पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनाती दी गई है।
इन्हें मिली तैनाती
नाम ट्रेनिंग का जिला नई तैनाती
अजय कुमार यादव बाराबंकी आजमगढ़
प्रयांक जैन फैजाबाद गाजीपुर
आशुतोष तिवारी गोरखपुर प्रतापगढ़
नईम खान मंसूरी हमीरपुर सिद्धार्थनगर
रुचि गुप्ता उन्नाव फैजाबाद
दीक्षा सिंह बांदा बुलंदशहर
अर्पित कपूर अलीगढ़ कानपुर देहात
राहुल पांडेय इटावा बस्ती
राम प्रकाश हरदोइ फतेहपुर
अभिषेक फतेहपुर फिरोजाबाद
रजनीश यादव वाराणसी चित्रकूट
संग्राम सिंह झांसी झांसी
प्रदीप कुमार महोबा कासगंज