फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third front leader to join silver jubilee of samajwadi party.

सपा के रजत जयंती समारोह में जुटेंगे ‘थर्ड फ्रंट’ के नेता

Thu, 27 Oct 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
 third front leader to join silver jubilee of samajwadi party.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा के 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में पुराने जनता दल परिवार के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को अपने आवास पर समीक्षा बैठक करके इन नेताओं को न्योता देने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को सौंपी।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे चली बैठक में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश सिंह और नारद राय के अलावा बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने भी इसमें भागीदारी की। शाम को वे अपने बेटे आदित्य यादव के साथ पुराने जनता दल परिवार के नेताओं को न्योता देने दिल्ली रवाना हो गए।

प्रत्येक बूथ तक पहुंचने की है कोशिश

 third front leader to join silver jubilee of samajwadi party.

सूत्रों के मुताबिक मुलायम ने बैठक में कहा कि रजत जयंती समारोह में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रयास रहे कि इस समारोह के बहाने हम प्रत्येक बूथ तक पहुंचें और वहां से लोग कार्यक्रम में शरीक होने राजधानी आएं।

इससे जहां हर बूथ पर सपा सरकार के काम पहुंचेंगे, वहीं आने वाले चुनाव के लिए माहौल भी बनेगा।

बैठक में तय हुआ कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जदयू  अध्यक्ष नीतीश कुमार और रालोद अध्यक्ष अजित सिंह समेत समाजवादी सोच रखने वाले सभी प्रमुख नेताओं को रजत जयंती समारोह में आने के लिए न्योता दिया जाएगा।

बैठक खत्म होने के बाद समारोह समिति के संयोजक गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मीडिया को बताया कि नेताजी ने तैयारियों के बाबत समीक्षा की। कार्यक्रम में भागीदारी के लिए समान सोच रखने वाले देश भर के नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed