फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third degree to driver

लखनऊ : थाने में दी गई चालक को थर्ड डिग्री, डीसीपी को सौंपी जांच

Fri, 12 Feb 2021 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
third degree to driver
लखनऊ में हसनगंज के डालीगंज में रहने वाले निजी चालक ओम के परिवारीजनों ने थाने में पिटाई करने का आरोप लगाया है। चालक के बेटे अंकित का आरोप है कि एक डॉक्टर के कहने पर पुलिसकर्मियों ने चालक को थाने ले जाकर बुरी तरह से पीटा जिससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा काफी चोटिल हो गया। चालक का घायल हालत का वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर को सौंपी है।
विज्ञापन


अंकित का आरोप है कि उसके पिता का एक डॉक्टर से वेतन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को ओम डॉक्टर के पास अपना वेतन मांगने गया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मी उसके पिता को पकड़कर थाने ले गए जहां पुलिस वालों ने बुरी तरह पीटा। वहीं डीसीपी रईस अख्तर केमुताबिक, शुरूआती पड़ताल में पता चला है कि वीडियो पुराना है। जिन दो पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया जा रहा है। एक का तबादला 2018 और दूसरे का 2020 में हसनगंज थाने से हो चुका है। उनका हसनगंज थाने से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं इस मामले की जांच को एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह कर रहे हैं। रिपोर्ट आने केबाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed