फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third counseling date for teachers recruitment.

शिक्षक भर्ती: तीसरी काउंसलिंग की तारीखें तय

Fri, 10 Oct 2014 11:47 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Oct 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
third counseling date for teachers recruitment.

प्राथमिक विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की तीसरी काउंसलिंग तीन नवंबर से 12 नवंबर के बीच होगी। इस बार 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


अभी तक दो चरणों की काउंसलिंग में 54 फीसदी सीटें ही भरी हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों के आवेदन के आधार पर की गई डाटा फीडिंग की त्रुटियों को 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर से बीच ऑनलाइन संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संशोधन के बाद तीसरी काउंसलिंग की जाएगी। इस बार विशेष क्षैतिज आरक्षण वर्ग में 20 गुना अधिक अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। जबकि अन्य श्रेणियों में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को मात्र 40 जिलों ने ही दूसरी काउंसलिंग में भरे गए पदों की सूचना दी है। शेष 35 ने अभी तक सूचना नहीं दी है। एससीईआरटी ने शुक्रवार की शाम तक अंतिम रूप से सूचना भेजने का निर्देश दिया है।

40 जिलों ने दी सूचना

third counseling date for teachers recruitment.

सूचना मिलने के बाद नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को सूचना देकर तीसरी काउंसलिंग के लिए मेरिट निर्धारित कराई जाएगी।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और तीसरे चरण की कराई जानी है। एससीईआरटी ने इसके लिए जिलों से भरे गए और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है।

पर अभी तक 40 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों ने सूचना नहीं दी है। जिन 40 जिलों ने सूचना दी है वे अधिकतर ऐसे जिले हैं जहां कम पद हैं।

अधिक पद वाले जिलों से सूचना अभी तक एससीईआरटी को नहीं मिली है। एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने डायट प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि शुक्रवार की शाम तक सूचना हर हाल में उपलब्ध करा दी जाए।

मेरिट के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं

third counseling date for teachers recruitment.

अधिक पद वाले जिलों से सूचना मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि इस बार मेरिट कम होगी या फिर और अधिक जाएगी, क्योंकि आवेदन करने वालों की संख्या 69 लाख के आसपास है।

सभी जिलों से भरे और रिक्त पदों का ब्यौरा मिलने के बाद ही एससीईआरटी, नेशनल इनफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक दो चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। पहले चरण में मात्र सात फीसदी अभ्यर्थियों ने ही प्रमाण पत्रों का मिलान कराया था। इसके बाद 22 से 30 सितंबर तक दूसरे चरण की काउंसलिंग कराई गई। इसमें दस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया। फिर भी रिक्तियां नहीं पूरी हो सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed