{"_id":"58f50bfb4f1c1beb02471b89","slug":"third-cabinet-meet-of-up-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, तीसरी कैबिनेट बैठक में क्या फैसले ले सकती है योगी सरकार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, तीसरी कैबिनेट बैठक में क्या फैसले ले सकती है योगी सरकार?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में तीसरी कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोकभवन में होगी।
विज्ञापन
इसमें लोक कल्याण संकल्प-पत्र से जुड़े कई अहम फैसले हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी दे सकती है।
वर्तमान में पिछली सरकार की नीति ही लागू है। नई नीति में जिले व मंडलों में अफसरों की तैनाती अवधि घटाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर में मेट्रो की फिजिबिलिटी के अध्ययन के लिए संस्था नामित करने से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है।
राइट्स संस्था को यह काम दिए जाने की संभावना है। सरकारी विभागों में खरीद व ठेके-पट्टे में ई-टेंडरिंग को अनिवार्य किए जाने का फैसला भी हो सकता है।