फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thieves stole cash, jewellery and utensils from an accountant's house

Lucknow News: एकाउंटेंट के घर से नकदी, जेवर व बर्तन उठा ले गए चोर

Thu, 20 Nov 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash, jewellery and utensils from an accountant's house
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा समान
लखनऊ। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज स्थित शिवांता रेजिडेंसी निवासी एकाउंटेंट विश्वास तिवारी के दो मंजिला बंद मकान से मंगलवार रात चोरों ने हजारों की नकदी, जेवर, कीमती बर्तन, लैपटॉप व एलईडी टीवी पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में घुसते और चोरी करते दिखाई दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विश्वास तिवारी ने बताया कि वह निरालानगर स्थित बिजली ठेकेदार की कंपनी में एकाउंटेंट हैं। सोमवार शाम वह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में चारबाग गए थे। बुधवार सुबह उनके पड़ोसी ने मकान का गेट खुला होने की सूचना दी। विश्वास को भूतल में रखी अलमारी और कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। वहां रखे पीतल के करीब 50 हजार के बर्तन, 40 हजार के जेवर, लैपटॉप, एलईडी टीवी और करीब 15 हजार रुपये चोरी हो गए थे। रिंग रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed