BJP MP ने कांग्रेसी राज्यपालों को कहा चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी दलों पर हमले में हदें पार कर जाना अब सियासी लोगों की आदत बनती जा रही है। इस बार भाजपा सांसद डॉ. नैपाल सिंह ने एक सभा के दौरान यूपीए के कार्यकाल के दौरान बनाए गए गवर्नरों को चोर कह गए।
हालांकि सभा में कही गई इस बात को उन्होंने बातचीत में पत्रकारों से नकारा। उन्होंने कहा कि चोर शब्द को मत पकड़िए, इसको लेकर मेरा तात्पर्य अनियमितता से था।
सांसद शुक्रवार को यहां रंगोली मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चोरों को राज्यपाल बना दिया था।
बाद में पलट गए सांसद
नैपाल सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद उनको हटाया जा रहा है। एक-दो बचे हुए हैं उनको भी हटा दिया जाएगा। केंद्र सरकार जब कांग्रेस के बनाए हुए गवर्नरों को हटा रही है, तो कांग्रेसी रो रहे हैं। भाई रोते क्यों हो? जो गलती करेगा उसे तो हटाया ही जाएगा।
थानेदार गलती करेगा तो वो हटेगा, कलेक्टर गलती करेगा तो वो भी हटेगा। फिर गवर्नर क्यों नहीं हटेगा? बाद में उनसे निरीक्षण भवन में पत्रकारों ने पूछा कि आपने तो कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान बनाए गवर्नर को चोर कह दिया, तो उन्होंने कहा कि इस शब्द को मत पकड़िये।
मेरा कहने का तात्पर्य अनियमितता को लेकर था। कल्याण सिंह पर भी आरोप होने के सवाल पर कहा कि उन पर कौन सा आरोप है? बाबरी मस्जिद वाले मामले में तो कई लोगों पर आरोप हैं।