फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thieves broke into a locked house and stole jewellery and cash

Lucknow News: बंद घर का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए जेवर व नकदी

Mon, 17 Nov 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a locked house and stole jewellery and cash
लखनऊ। दुबग्गा के वसंत कुंज निवासी पीसीएस की तैयारी कर रहे प्रशांत सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोर जेवर व नकदी उठा ले गए। घटना की रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन

प्रशांत ने बताया कि 10 नवंबर की रात लगभग आठ बजे वह खाना खाने अपने बड़े भाई के अमर विहार कॉलोनी, लालबाग स्थित घर गए थे। करीब 9:15 बजे लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर जाने पर कमरे का ताला भी टूटा मिला और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार नकद गायब थे। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के समय पीड़ित के माता-पिता घर पर नहीं थे और एक सप्ताह पहले ही गांव गए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed