फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thief modi and mulyam caught in kanpur

‘मुलायम’ की बोलेरो में चोरी का माल, ‘मोदी’ गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
thief modi and mulyam caught in kanpur

कानपुर में जूही पुलिस ने मंगलवार देर रात मुलायम सिंह की बोलेरो में चोरी की बैटरियां बरामद करके मोदी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


चौंक गए न, ये राजनेता मुलायम और मोदी नहीं बल्कि ये मुलायम सिंह जालौन निवासी बोलेरो के मालिक हैं और गिरफ्तार किया गया उनका बेटा अजीत उर्फ मोदी है। इसे अजीब इत्तेफाक ही कहेंगे।

जूही पुलिस ने बुधवार को मोबाइल टावर में चोरी करने वाले इस गिरोह का खुलासा करते हुए बोलेरो, चोरी की 23 बैटरी और तमंचे के साथ अजीत उर्फ मोदी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात ढाई बजे के करीब बारादेवी चौराहे से एक तेज रफ्तार स्लेटी रंग की बोलेरो निकली।

शक होने पर चौराहे पर मौजूद एसआई प्रमोद सिंह ने पीछा किया तो बोलेरो सवार युवक ट्रांसपोर्ट नगर के रत्तूपुरवा में सड़क किनारे वाहन छोड़ कर भागे।

मोदी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

thief modi and mulyam caught in kanpur

इनमें से जालौन के कुठौंद दोनापुर गांव निवासी अजीत सिंह उर्फ मोदी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

बोलेरो की तलाशी में 23 बैटरियां, तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में अजीत ने बताया कि बोलेरो उसके पिता मुलायम सिंह की है।

कुठौंद निवासी दीपक, मोहित, बृजेश के साथ वह मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी करने का गिरोह चलाता था।

पकड़े जाने से पहले वह कानपुर देहात के शिवली से बैटरियां लेकर उन्हें बेचने के इरादे से कानपुर आए थे।

थानाध्यक्ष ने बताया एफआईआर दर्ज कर गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed